बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी पुलिस केस में उलझे, रिन्यू नहीं हो रहा पासपोर्ट

इंदौर

 स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के पासपोर्ट की समय सीमा बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में एक बार फिर से केंद्र सरकार ने समय मांगा है। कोर्ट ने सात दिन दिए, साथ ही इसे अंतिम अवसर मानने को भी निर्देश दिए। 31 दिसंबर 2020 की रात फारुकी के खिलाफ इंदौर में धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ देशभर में अलग-अलग जगह केस दर्ज हुए और फारुकी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

दे दी थी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी 2021 को जमानत दे दी थी, साथ ही उन पर चल रहे सभी केस इंदौर ट्रांसफर कर दिए थे। जमानत शर्तों मुताबिक हर साल कोर्ट की इजाजत से पासपोर्ट रिन्यू होता रहा। अब फारुकी ने 10 साल के लिए पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन किया है। इस पर मुंबई पासपोर्ट कार्यालय को हाईकोर्ट में जवाब देना है।

कोर्ट में चालान पेश नहीं

फारुकी के वकील अभिषेक तुगनावत ने बताया कि चूंकि उनके केस को इंदौर ट्रांसफर कर दिया था, इसलिए पासपोर्ट रिन्यू के लिए सुनवाई भी इंदौर में ही हो रही है। बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि फारुकी पर केस दर्ज हुए 4 साल 5 माह हो चुके हैं। पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है। उन्हें बेवजह केस में उलझना पड़ रहा है। उनका पासपोर्ट जनवरी 2026 तक वैध है। कई देशों में वीजा शर्त है कि पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 माह पहले की होनी चाहिए।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम ने 8 करोड़ रुपये का लाभांश मध्यप्रदेश शासन को किया अर्पित

भोपाल  मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित के संचालक मण्डल की बैठक में निगम के अंशधारी मध्यप्रदेश शासन को वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के अंतरिम लाभांश के रूप में…

दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन सोमवार से, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी पर मंथन के लिए जुटेंगे युवा विधायक

भोपाल.  राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़  एवं राजस्थान के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन  30-31 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित किया जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद