कानूनी मुसीबत में घिरीं ‘बिग बॉस’ फेम तान्या मित्तल, पोटाश गन चलाने के आरोप में शिकायत दर्ज; जांच के आदेश जारी

मुंबई,

 रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा बटोरने वाली तान्या मित्तल के खिलाफ ग्वालियर में शिकायत दर्ज हुई है। दरअसल, तान्या पर पोटोश गन चलाने का आरोप है, जिस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। तान्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही एफआईआर की मांग की गई है। फिलहाल एसएसपी ने इस मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं।

शिकायतकर्ता ने क्या कहा?
इन दिनों 'बिग बॉस 19' में बतौर प्रतिभागी नजर आ रहीं तान्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे पिंक साड़ी में दिख रही हैं। अभिनेत्री कथित तौर पर कार्बाइड गन चलाती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा हो गया और उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्वालियर निवासी शिशुपाल सिंह कंषाना ने एएसपी अनु बेनीवाल से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों और कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा धारा 163 बीएनएस के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

क्या है वीडियो की सच्चाई?
तान्या के खिलाफ शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो में तान्या मित्तल कार्बाइड गन चलाते हुए नजर आ रही हैं। यह वही गन है, जिसके इस्तेमाल पर ग्वालियर कलेक्टर बैन लगाया है। वहीं, इस वीडियो को लेकर कहा गया है कि यह बीते वर्ष यानी साल 2024 का है। फिलहाल कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश पर मामले की जांच चल रही है।

क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन चलाने से अब तक 300 से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी पर खतरा मंडला रहा है। सरकार की ओर से इस गन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी बीच तान्या का कथित तौर पर कार्बाइड गन चलाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इसी के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। कहा जा रहा है कि अगर जांच में पाया गया कि यह वीडियो बीते साल का है तो संभव है कि उनके खिलाफ एफआईआर न हो, क्योंकि पोटाश गन पर प्रतिबंध हाल ही में लगाया गया है।

 

admin

Related Posts

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI