बिग बॉस 19: ‘डायन’ फरहाना और मालती के शिकार बनेंगे घर के सदस्य, नॉमिनेशन से खुद को बचाने के लिए लड़ेंगे

मुंबई,

 बिग बॉस 19 में इस हफ्ते का माहौल बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण हो गया है। ‘वीकेंड का वार’ खत्म होते ही घर में एक नया नॉमिनेशन टास्क शुरू हुआ, जिसका प्रोमो जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया।

प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस घरवालों को टास्क के बारे में जानकारी देते हुए कहते हैं कि जिस परिवार के ज्यादा सदस्य डायन द्वारा खाए जाएंगे, वो पूरा का पूरा परिवार इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। बिग बॉस के घर में इस टास्क ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और लड़ाई-झगड़े की भी एक नई शुरुआत कर दी।

बिग बॉस से जुड़े अन्य पेजों के मुताबिक, इस टास्क की शुरुआत में बिग बॉस ने साफ किया कि घर के दो सदस्य, फरहाना भट्ट और मालती चहर, इस बार डायन की भूमिका निभाएंगी। इनके सामने एक चुनौती है कि वे पांच राउंड तक कंटेस्टेंट्स को ‘खाएं,’ यानी नॉमिनेट करें।

टास्क के तहत घर के बाकी सदस्य बगीचे में रखे सीसॉ और पंचिंग बैग से खेलते हुए अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस टास्क में दो परिवार बनाए गए हैं। पहला परिवार जिसमें नेहल, कुनिका, शहबाज, अभिषेक, गौरव, अमाल और तान्या मित्तल शामिल हैं, जबकि दूसरा परिवार नीलम, प्रणीत, जीशान, मृदुल, बसीर और अशनूर का है। हर राउंड में एक डायन एक सदस्य को चुनती है, जो नॉमिनेशन की लाइन में आ जाता है।

बिग बॉस के फैन पेज के मुताबिक, पहले राउंड में, मालती ने परिवार एक के अभिषेक को नॉमिनेट किया। इसके बाद दूसरे राउंड में फरहाना ने परिवार दो के प्रणीत को चुना। तीसरे राउंड में मालती ने तान्या को निशाना बनाया, जबकि चौथे राउंड में फरहाना ने अशनूर का नाम लिया। पांचवें और आखिरी राउंड में मालती ने परिवार दो के बसीर को नॉमिनेट कर दिया। इन नॉमिनेशन के बाद स्थिति यह हो गई कि परिवार दो के ज्यादातर सदस्य नॉमिनेशन के दायरे में आ गए हैं। आखिरकार, अशनूर, बसीर, प्रणीत, जीशान, नीलम और मृदुल इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए।

इस टास्क के दौरान घर में कुछ झगड़े भी देखने को मिले। प्रोमो में मृदुल तिवारी ने तान्या मित्तल पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि तान्या का व्यवहार बेहद खराब है और वह बार-बार एक ही बात को लेकर परेशान करती हैं। वहीं, तान्या और घर की कैप्टन फरहाना के बीच भी बहस हुई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर सवाल खड़े किए। इस झगड़े में जीशान कादरी भी बीच में कूद पड़े, जिससे तनाव और बढ़ गया।

 

admin

Related Posts

रामायण का टीजर हुआ जारी, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का सौम्य प्रदर्शन, भक्ति और भव्यता की झलक

मुंबई  रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो गया. 2 मिनट 38 सेकेंड का यह टीजर काफी अट्रैक्टिव है. इसका बैकग्राउंड म्युजिक जबरदस्त है. इसके विजुअल्स और वीएफएक्स आपकी…

2 बिलियन डॉलर की मालकिन को आर्टिस्ट मारेन वेड ने दी चुनौती, कोर्ट में लड़नी होगी ब्रांड नाम की जंग

अमेरिकी सिंगर और सॉन्‍गराइटर टेलर स्‍व‍िफ्ट के ख‍िलाफ केस दर्ज किया गया है। जी हां, दुनियाभर में अपने करोड़ों फैंस की चहेती, 36 साल की टेलर एलिसन स्विफ्ट अपने नए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर