रेलवे का बड़ा अपडेट: कार्तिक मेला यात्रियों के लिए बदला ट्रेनों का रूट, शालीमार एक्सप्रेस पर रोक

मुजफ्फरनगर
भागवत भूमि शुकतीर्थ में तंबुओं की नगरी बसने लगी है। पांच नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान मेला है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने श्रद्धालुओं को स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। दिल्ली से हरिद्वार तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। इससे कार्तिक गंगा स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। वहीं, रेलवे विभाग ने शालीमार एक्सप्रेस को 31 दिसंबर तक बंद कर दिया है।

भागवत भूमि शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विशेष महत्व रखता है। इसके लिए दूर-दराज से श्रद्धालु भागवत भूमि पहुंचकर पूजा-पाठ करने के अलावा विभिन्न धार्मिक क्रियाएं, अनुष्ठान करते हैं। स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि गंगा स्नान मेला पर्व को लेकर रेल मंत्रालय ने श्रद्धालुओं को सुविधा दी है।

दिल्ली से हरिद्वार तक चार एवं पांच नवंबर को स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर मुजफ्फरनगर रात्रि 12.05 बजे पहुंचेगी, जबकि दो मिनट बाद रवाना होगी। वहीं हरिद्वार से चलकर दिल्ली जाते समय मुजफ्फरनगर में 5.45 बजे रूकेगी, जबकि दो मिनट का स्टाप लेकर आगे रवाना होगी। उधर, दैनिक यात्री संघ ने रेलवे विभाग को शिकायत दी है। जिसमें कहा कि शालीमार एक्सप्रेस को 31 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।

इससे प्रात: एवं शाम को विभिन्न जनपदों में ड्यूटी पर आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। नवंबर में विवाह का सीजन आरंभ होगा। इस कारण यात्रियों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ट्रेन को निरस्त नहीं करने की मांग की है। 

admin

Related Posts

कुर्सी एक दिन छूटेगी— नोएडा उदाहरण के साथ Yogi Adityanath का बड़ा संदेश

नोएडा नोएडा को इंटरनेशल एयरपोर्ट का तोहफा देने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर याद किया कि कैसे इस शहर को अपशगुन…

केशव प्रसाद मौर्या का बयान: समाजवादी पार्टी की दादारी रैली रही पूरी तरह फ्लॉप

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी की दादारी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो बताया समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल चरित्र बांटो और राज करो की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम