छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: 16 महिला सहित 64 नक्सलियों ने डाला हथियार

रायपुर

छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने आज तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. ये नक्सली बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिलों के अलग-अलग बटालियन के सदस्य थे. आत्मसमर्पित नक्सलियों में से 16 महिलाएं हैं. इन सभी माओवादियों ने आज एक साथ समाज के मुख्यमार्ग पर लौटने का फैसला किया है. सभी ने पुलिस मुख्यालय में ऑपरेशन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में मल्टी जोन-1 आईजीपी चंद्रशेखर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया है.

बता दें, माओवादी पार्टी के नाम पर, आदिवासी क्षेत्रों के विकास को रोकने की कोशिश की जाती है. इससे तंग आकर बीते 3 महीनों में 122 माओवादी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है. डवीसीएम, एसीएम, मिलीशिया सदस्य, पार्टी सदस्य, पीपीसीएम की 16 महिलाओं सहित कुल 64 नक्सलियों ने आज सामाज से जुड़ कर विकास में सहयोग देने के उद्देश्य से आत्मसमर्पण किया है. इनके पुनर्वास के लिये सरकार ने राज्यों में पुनर्वास योजना के तहत उन्हें नई जिंदगी जीने का एक मौका देती है.

तेलंगाना पुलिस ने आज आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 25- 25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि दी है. इस दौरान रेंज आईजी चंद्रशेखर रेड्डी , एसपी रोहित राज, अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण जल व्यवस्था सुधारने की दिशा में लिया ऐतिहासिक कदम

छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू ग्रामीण जल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री साय रायपुर  मुख्यमंत्री…

NDC के सैन्य-गैर सैन्य ट्रेनी अधिकारियों ने की CM साय से भेंट, नक्सलवाद खत्म करने का श्रेय डबल इंजन सरकार को

 रायपुर छत्तीसगढ़ की हमारी धरती सघन वन, प्राकृतिक संसाधन, खनिज संपदा के विपुल भंडार, लोक संस्कृति की अमूल्य विरासत और नैसर्गिक सौन्दर्य का अद्भुत संगम है. इस सुंदर धरती के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?