MP में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, नाइट ड्यूटी को लेकर विधेयक बहुमत से पास

भोपाल 

 मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में श्रम संशोधन एवं प्रकीर्ण 2025 बहुमत से पारित कर दिया गया. इससे जहां श्रमिकों को फायदा मिलेगा, वहीं यह विधेयक औद्योगिक संस्थानों और दुकानदारों के हित में भी है. इस विधेयक को श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सदन में रखा था. इसमें खास बात यह है कि अब महिलाओं को भी औद्योगिक संस्थानों और दुकानों में नाइट शिफ्ट करने की छूट होगी. यानि अब महिलाएं निजी संस्थानों में भी रातभर काम कर सकेंगी.

90 दिन में 144 घंटे ओवर टाइम की छूट
नए श्रम कानून में श्रमिकों और संस्थानों को ओवर टाइम में भी छूट दी गई है. अब तक जहां श्रमिक एक सप्ताह मेें 7 घंटे ओवर टाइम कर सकता था. वहीं नए कानून के तहत श्रमिक 3 महीने यानि करीब 90 दिन में 144 घंटे ओवर टाइम कर सकेंगे. मंत्री पटेल ने बताया कि, ''यदि आप एक दिन में 12 घंटे काम करते हैं, तो आप 4 दिन में ही उतने घंटे पूरे कर लेंगे. उससे ज्यादा करेंगे तो दोगुना वेतन मिलेगा. यदि 5 दिन भी 10 घंटे काम करते हैं, तो 48 घंटे से ज्यादा समय हो जाता है.''

पटेल ने कहा, सिफ महिला शब्द हटाया
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि, ''औद्योगिक श्रम संशोधन कानून उद्योग और दुकानों दोनों के लिए है. यह एक साइकिल है, जिसे और रिलैक्स किया गया है. यह जितना जरुरी मजदूरों के लिए है, उतनी ही उद्योग और दुकानदारों के लिए है.'' मंत्री ने कहा कि, ''अब तक श्रम कानून में महिलाओं को रात में काम करने पर बंधन था. अधिनियम में एक शब्द महिला लिखा हुआ था. जिसे अब हटा दिया गया है. जिससे दोनों के बीच समानता का भाव पैदा हो सके.''

अब तक यह था ओवर टाइम का नियम
दरअसल, ओवर टाइम का मतलब है कि नियमित कार्य घंटों से अधिक घंटे कार्य करना. ऐसे में श्रम कानून के तहत अब तक श्रमिकों से एक दिन में 10 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकता था. यानि 9 घंटे प्रतिदिन और एक घंटे का ओवरटाइम. यदि कर्मचारी नियमित घंटों से अधिक काम करता है, तो उस समय का उसे दोगुना पेमेंट देना होता है. साथ ही नियम में यह भी स्पष्ट है कि इस बीच श्रमिकों को कम से कम आधे घंटे का ब्रेक भी दिया जाना चाहिए. वहीं सपूर्ण कार्य दिवस की गणना इस प्रकार होनी चाहिए कि कार्य अवधि बिना अंतराल के 5 घंटे से अधिक न हो.

नियोक्ताओं को भी करने होंगे ये इंतजाम

  • नाइट शिफ्ट के लिए महिला कर्मचारियों से सहमति लेनी होगी.
  • महिलाओं को मातृत्व अवकाश का लाभ देना होगा.
  • महिला कर्मचारी को घर से संस्थान और वापस घर छोड़ने की जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी.
  • कार्य स्थल पर रोशनी और सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए.
  • महिलाओं के कार्य स्थल पर सुरक्षा गार्ड मौजूद होना चाहिए.
  • लैंगिंक उत्पीड़न निवारण अधिनियम के नियमों का पालन करना होगा.
  • जिस जगह महिलाआएं रात में काम करेंगी, वहां कम से कम 10 महिलाएं होनी चाहिए.
  • साथ ही कारखाने या प्रोडक्शन यूनिट में काम करने के दौरान सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी कम से कम एक तिहाई होने चाहिए.

admin

Related Posts

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने पीएम को भेजा पत्र, अखाड़ों की परंपरा खत्म करने का किया अनुरोध

उज्जैन सनातन हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए आद्य शंकराचार्य ने ढाई हजार साल पहले अखाड़ों की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक तेरह अखाड़े अस्तित्व में है,…

श्रीधाम एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ी, एलएचबी रैक से दौड़ेगी, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सुविधा

जबलपुर  जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित होने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस की यात्रा जल्द ही और आरामदायक बनेगी। ट्रेन को 30 मई से लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) रैक से दौड़ाने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने