महुआ सीट पर बड़ी दांव-पेंच: उपेंद्र कुशवाहा को मनाने में अमित शाह सफल, MLC का ऑफर भी शामिल

नई दिल्ली 
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में जारी सीटों पर खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा को मना लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कुशवाहा ने वैशाली जिले की महुआ सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। इसके बदले में रालोमो को दूसरी सीट दी जाएगी। साथ ही कुशवाहा की पार्टी को एक विधान परिषद (एमएलसी) सीट भी दी जाएगी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बुधवार सुबह ही कुशवाहा को शाह से मिलवाने दिल्ली ले गए थे। अब वे वापस शाम में दिल्ली से पटना वापस लौटेंगे।

हालांकि, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कुशवाहा ने कहा, "पटना में सुबह ही कहा था, गठबंधन में कुछ इश्यू हैं, जिस पर विमर्श की जरूरत है। इसी के लिए नित्यानंद के साथ अमित शाह से मिलने आए, इस पर चर्चा हुई। अब उम्मीद करते हैं कि आगे कोई कठिनाई नहीं होगी, एनडीए की सरकार निश्चित रूप से बनेगी और हर घटक दल इसके लिए तैयार है।"

सूत्रों के अनुसार, एनडीए में महुआ विधानसभा सीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान के बीच खींचतान चल रही थी। बीजेपी ने यह सीट चिराग की लोजपा-आर को दे दी, लेकिन कुशवाहा महुआ से अपना कैंडिडेट उतारने पर अड़े हुए थे। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने नामांकन से दूरी बनाने का भी ऐलान कर दिया।

इसी मुद्दे पर कुशवाहा को मनाने के लिए भाजपा ने दिल्ली बुलाया। नित्यानंद ने कुशवाहा की शाह से मीटिंग कराई। बताया जा रहा है कि शाह से मिलने के बाद कुशवाहा ने बदल दिया है। हालांकि, महुआ से अभी कैंडिडेट किस पार्टी का होगा, यह कुछ समय बाद ही पता चलेगा।

admin

Related Posts

गौरव गोगोई का तंज: CM हिमंत की प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी झूठी दलीलों की हकीकत

नई दिल्ली असम की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा रविवार को लोकसभा सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए जाने के…

मुंबई की सत्ता में मराठी फैक्टर! विपक्ष को मिल रहे समर्थन से बीजेपी ने चुना रितु तावड़े को महापौर

नई दिल्ली शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में उनकी पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को मिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल