ओलिंपियन की शादी का बिग खुलासा: सेहरा सजने वाला है सिर पर, इस खूबसूरत महिला से है शादी

रोहतक
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में देश को रजत पदक दिलाने वाले पहले बाक्सर अमित पंघाल अब जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। ओलिंपियन और अर्जुन अवार्डी अमित पंघाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अमित पंघाल जींद जिले की निवासी अंशुल श्योकंद के साथ 2 नवंबर को शादी होगी। जबकि शादी के बाद 4 नवंबर को रुपया चौक स्थित होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। शादी से एक सप्ताह पहले से ही घर में पारंपरिक रस्में और संगीत कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। अमित पंघाल ने अप्रैल माह में अंशुल श्योकंद के साथ सगाई की थी।

कई मेडल जीत चुके हैं अमित
रोहतक के साथ लगते गांव मायना के निवासी अमित पंघाल अपने बड़े भाई अजय पंघाल को मुक्केबाजी करते देख रिंग में उतरे थे। अजय पंघाल सेना में हैं, लेकिन वो ओलंपिक में नहीं जा सके। अमित ने उनका सपना पूरा किया। गांव में ही कोच अनिल धनखड़ ने रिंग में मुक्केबाजी के पंच सिखाए। देखते ही देखते अमित ने रिंग में बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 2016 में नेशनल गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2018 में सेना को ज्वाइन किया था।
 
कॉमनवेल्थ में सिल्वर और गोल्ड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर, एशियन गेम्स में गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज, सिल्वर और गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। अमित पंघाल की मां उषा पंघाल गृहणी हैं, जबकि पिता विजेंद्र पंघाल एक छोटे किसान हैं।

admin

Related Posts

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2025…

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

 मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-2 में रविवार (29 मार्च) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है. दोनों टीमों के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती