प्लेइंग XI की बड़ी पहेली: पाकिस्तान मैच में अर्शदीप के आने से कौन होगा बाहर?

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2025 का 6ठा मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। IND-PAK दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला खेल चुके हैं। भारत ने जहां अपने पहले मैच में यूएई को तो पाकिस्तान ने ओमान को पटखनी दी। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच जीतने वाली टीम सुपर-4 की ओर कदम बढ़ाएगी, वहीं हारने वाली टीम के लिए उनका अगला मुकाबला अहम हो जाएगा। भारतीय टीम यूएई के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के रूप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज लेकर उतरी थी, ऐसे में पूरे-पूरे चांसेस है कि अर्शदीप सिंह की पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग XI में एंट्री हो सकती है। ऐसे में किसका पत्ता कटेगा आईए जानते हैं-
अक्षर पटेल या वरुण चक्रवर्ती कौन होगा बाहर?
सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की जोड़ी ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में तीन स्पिनर- कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती- उतारे थे। कुलदीप यादव ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि उन्हें अब बाहर करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। यूएई के खिलाफ उन्होंने विकेट का चौका लगाया था। ऐसे में अर्शदीप को प्लेइंग XI में फिट करने के लिए अक्षर पटेल या वरुण चक्रवर्ती किसी एक पर तलवार चल सकती है।

अक्षर पटेल निचले क्रम में बल्लेबाजी में अच्छा खासा योगदान दे सकते हैं, उनकी बैटिंग की क्षमता से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में प्लेइंग XI से पत्ता कटने के ज्यादा चांसेस वरुण चक्रवर्ती के ही दिखाई दे रहे हैं। अगर टीम मैनेजमेंट अक्षर पटेल को बाहर बैठाती है तो भारतीय बैटिंग में ज्यादा गहराई नहीं रह जाएगी, ऐसे में बल्लेबाजों पर अधिक दबाव रहेगा।

पाकिस्तान के खिलाफ कैसी हो सकती है भारतीय XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

  • admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    हरारे . भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा…

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

     नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार