UP में सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश जितेंद्र ढेर, एक लाख रुपए का था इनामी

मेरठ

 STF नोएडा यूनिट और मेरठ पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र को एनकाउंटर में मार गिराया. मारा गया बदमाश जितेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित था. आजीवन कारावास की सजा पा चुका जितेंद्र पैरोल पर छूटने के बाद भाग गया था. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था.

जानकरी के मुताबिक मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे यह मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से जितेंद्र घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मारा गया बदमाश असौंदा सिवान, जिला झज्जर, हरियाणा का रहने वाला था. उसके ऊपर आठ मुकदमे दर्ज थे.

बता दें कि 2016 में हुए दोहरे हत्याकांड में जीतू को आजीवन कारावास की सजा हुई थी. 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था. तभी से पुलिस को जीतू की तलाश थी. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. जीतेन्द्र जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया और फरारी के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा.  उपचार के दौरान घायल अभियुक्त जीतू उर्फ जितेंद्र की मृत्यु हो गई.

आपराधिक इतिहास
1- केस नम्बर 333/16 us 379 A IPC , 25 Arms Act थाना सदर , बहादुर गढ़ झज्झर हरियाणा (दिनाक 29-8-18 को पांच साल की सजा कोर्ट से हुई)
2- केस नम्बर 609/16 us 398/401 ipc 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा
3- केस नम्बर 376/16 us 449/302/120B IPC 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़, झज्झर (दिनाक 3-2-18 को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई)
4- केस नम्बर 341/16 us 392/ 397/342/379 IPC 25 Arms Act थाना सदर , बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा (दिनांक 29-8-18 को कोर्ट से दस वर्ष की सजा हुई)
5- केस नम्बर 697/16 us 394/34 IPC , 25 Arms Act थाना सदर झज्झर
6- केस नम्बर 293/16 us 392/34 IPC थाना कंझवाला दिल्ली (वांछित)
7- केस नम्बर 394/16 us 382/24/411 IPC थाना विकासपुरी दिल्ली
8- केस नम्बर 611/23 us 147/148/149/302/34 IPC , थाना तिलामोड़ गाजियाबाद

admin

Related Posts

CM योगी का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों को ₹18,000 प्रति माह, अनुदेशकों के लिए भी नई घोषणा

लखनऊ यूपी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोल रहे सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। सीएम योगी ने कहा, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा…

हंसी-खुशी का माहौल बना रणभूमि: कुत्ते ने बिगाड़ी शादी, बारात में जमकर मारपीट

फतेहपुर यूपी के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में कुत्ते को लेकर जमकर बवाल हो गया। वर और वधू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला