भात के साथ बड़ी डील.. चीन के साथ पक्की, ट्रंप के नए ऐलान से क्या खत्म होगी ट्रेड की रस्साकशी?

नई दिल्ली

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ट्रेड डील को लेकर एक ऐलान कर दिया है. हुआ यह है कि चीन के साथ हुई डील पर उन्होंने साइन करते हुए यह बात कही है. ट्रंप ने साफ-साफ भारत के साथ भी 'बहुत बड़ी डील' का इशारा दिया है. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक ट्रेड पॉलिटिक्स में भी नए समीकरण बनने की संभावना दिख रही है. क्योंकि ट्रंप ने कहा कि हर देश से ट्रेड डील नहीं होने वाली है. सवाल है कि क्या इससे अमेरिका और भारत के बीच चली आ रही ट्रेड रस्साकशी का अंत हो जाएगा.

ओपन करने की तैयारी में..
असल में व्हाइट हाउस में एक सरकारी खर्च बिल को लेकर आयोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि हमने चीन के साथ एक डील साइन की है. अब हम हर किसी से डील नहीं करेंगे… लेकिन भारत के साथ एक बहुत बड़ी डील आने वाली है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को ओपन करने की तैयारी में है. जैसा कि उन्होंने चीन के साथ डील के तहत किया है. हालांकि उन्होंने चीन के साथ हुई डील के ब्योरे साझा नहीं किए.

डील करने में ज्यादा रुचि
ट्रंप ने यह भी क्लियर किया है कि अमेरिका हर देश के साथ व्यापारिक समझौते नहीं करेगा. कुछ देशों के लिए सीधा टैक्स लागू किया जाएगा. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि कुछ देशों को हम सिर्फ एक चिट्ठी भेजेंगे. थैंक यू वेरी मच. अब आपको 25, 35 या 45 प्रतिशत टैक्स देना होगा. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी टीम डील करने में ज्यादा रुचि रखती है.

ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान कहा, "हर कोई हमारे साथ डील (ट्रेड) करना चाहता है। और उसका हिस्सा बनना चाहता है। याद कीजिए कुछ महीने पहले मीडिया पूछ रही थी कि क्या वाकई कोई ट्रेड डील में दिलचस्पी दिखाएगी? हमने कल ही चीन के साथ एक डील साइन की है। हम और भी अच्छे डील करेंगे। भारत के साथ भी बहुत बड़ा डील हो सकती है।" हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका सभी देशों से डील नहीं करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम इंडिया को खोलने जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "हमने अभी चीन के साथ (ट्रेड डील) पर हस्ताक्षर किए हैं। हम हर किसी के साथ डील नहीं करने जा रहे हैं… लेकिन हम कुछ बेहतरीन डील कर रहे हैं। हम एक डील करने जा रहे हैं, शायद भारत के साथ…, एक बहुत बड़ा डील…। हम भारत को खोलने जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि हम लेटर भेजकर सभी को शुक्रिया कहेंगे। साथ ही उसने 25, 35 या 45 फीसदी भुगतान करने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आसान तरीका होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच अगले महीने ट्रेड डील पर साइन हो सकती है। दोनों देश 9 जुलाई से पहले इस बड़े ट्रेड डील को अंतिम रूप दे देंगे। हालांकि भारत की तरफ से इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

डील फाइनल होने वाली है

इधर भारत की तरफ से पहले ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच एक निष्पक्ष और संतुलित व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा. ऐसे में ट्रंप के ताजा बयान से यह क्लियर है कि यह डील फाइनल होने वाली है. एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि इसके लिए भारत की तरफ से एक टीम वाशिंगटन पहुंचने वाली है. 

एक अधिकारी के हवाले से बताया कि वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव और मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक भारतीय दल अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ अगले दौर की ट्रेड वार्ता के लिए वाशिंगटन पहुंच गया है। न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों देश 9 जुलाई से पहले समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका द्वारा 2 अप्रैल को घोषित हाई टैरिफ को ट्रंप प्रशासन ने 9 जुलाई तक के लिए निलंबित कर दिया था।

admin

Related Posts

एपस्टीन की पार्टी में मस्क और जकरबर्ग की उपस्थिति का खुलासा, वायरल हुई तस्वीर

वाशिंगटन  जेफरी एपस्टीन मामले में हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है. एक नई फोटो सामने आई है, जिसमें जेफरी एपस्टीन की लैविश डिनर पार्टी में एलॉन…

राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर साइन नहीं किया, कांग्रेस ने बताई वजह

 नई दिल्ली विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. अब विपक्षी ने लोकसभा सेक्रेटरी जनरल को बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला