हरियाणा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका, कप्तान अजय सिंह यादव का इस्तीफा

चंडीगढ़
हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी और हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने पार्टी छोड़ दी है। रेवाड़ी से खुद छह बार विधायक रहे कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव इस बार चुनावों में हार गए थे। इसके बाद से कैप्टन अजय सिंह यादव काफी नाराज चल रहे थे। गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

अहीरवाल में बड़ा झटका
कैप्टन का कांग्रेस को छोड़ना अहीरवाल में बड़ा झटका है। वे पार्टी के एकमात्र बड़े नेता थे। 2019 में वह कैप्टन अजय सिंह यादव गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े थे, हालांकि वह हार गए थे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने ऐसे वक्त पर पार्टी छोड़ी है जब शुक्रवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव होना है। अहीरवाल में कांग्रेस के पास एक वक्त राव इंद्रजीत सिंह और कैप्टन अजय यादव की जोड़ी थी लेकिन राव इंद्रजीत सिंह के बाद अब कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी हाथ छोड़ दिया है।

2019 में जीते थे चिरंजीव राव
विधानसभा चुनावों में पिछली बार उनके बेटे चिरंजीव राव रेवाड़ी से जीतने में सफल रहे थे। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चिरंजीव राव ने जीतने पर डिप्टी सीएम का पद लाने का दांव भी खेला था, लेकिन वह बीजेपी कैंडिडेट के सामने हार गए। इसके बाद कैप्टन अजय सिंह यादव ने संगठन में अहीरवाल की उपेक्षा का आरोप लगाया था। वर्तमान में कैप्टन अजय सिंह यादव कांग्रेस की ओबीसी सेल में राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस विधायक दल की 18 अक्तूबर को चंडीगढ़ में बैठक होगी। इसमें नए नेता का चुनाव होगा। जो कांग्रेस विधायक दल का नेता होगा। वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष बनेगा। कांग्रेस को इस बार चुनावों में 37 सीटों पर जीत मिली है।

admin

Related Posts

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मनोज झा का जोर: संसद की भूमिका अहम

नई दिल्ली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ को…

गौरव गोगोई का तंज: CM हिमंत की प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी झूठी दलीलों की हकीकत

नई दिल्ली असम की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा रविवार को लोकसभा सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए जाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल