अडानी की दिग्गज कंपनी को बड़ा झटका, 97% गिर गया प्रॉफिट, शेयर में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली
अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने आज गुरुवार 30 जनवरी को चालू वित्त वर्ष के लिए दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा लगभग समाप्त हो गया। अडानी एंटरप्राइजेज को दिसंबर तिमाही में ₹58 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹1,888 करोड़ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 97 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9 प्रतिशत घटकर 22,848 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 25,050 करोड़ रुपये था।

क्या है डिटेल
कंपनी ने ₹3,071 करोड़ का EBITDA दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 5 प्रतिशत कम है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह 3,227 करोड़ रुपये था। तीसरी तिमाही में अन्य आय सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर ₹652 करोड़ हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹490 करोड़ थी। इस बीच, कुल खर्च में साल-दर-साल 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई, जो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹22,925 करोड़ पर आ गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹23,180 करोड़ था।

कंपनी के शेयर
अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक आज गुरुवार को 5 प्रतिशत गिरकर अपने दिन के निचले स्तर ₹2202 पर आ गया था। अडानी ग्रुप के शेयर में पिछले 1 साल में 25 फीसदी और जनवरी 2025 में अब तक 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। वहीं, स्टॉक अब जून 2024 में अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹3,743.00 से 41 प्रतिशत दूर है, इस बीच, यह नवंबर 2024 में दर्ज अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹2,030 से 8.5 प्रतिशत बढ़ गया है।

  • admin

    Related Posts

    EPFO में नए नियम लागू: जानिए सरकार ने क्या बदला और आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली लोकसभा में सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत चल रहे EPFO 3.0 रिफॉर्म्स पर विस्तृत जानकारी दी है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे…

    सेंसेक्स की तेजी, गिरावट के बाद एक घंटे में 76,000 का आंकड़ा पार, शेयर बाजार बना रॉकेट

    मुंबई शेयर बाजार की चाल दो कारोबारी दिनों से लगातार बदली-बदली नजर आ रही है. सोमवार को जहां सेंसेक्स-निफ्टी ने आखिरी कारोबारी घंटे में बाजी पलट दी थी और शुरुआती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

    एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

    होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

    मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की