Youtube की बड़ी कार्रवाई: 48 लाख चैनल्स सहित 29 लाख वीडियो हटाए

 नई दिल्ली

Youtube अपनी पॉलिसी को लेकर काफी सख्त है। अभी कंपनी की तरफ से ऐसे चैनल और क्रिएटर्स पर कार्रवाई भी की जा रही है जो पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे हैं। YouTube ने कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले वीडियो पर सख्त कार्रवाई करते हुए अक्टूबर से दिसंबर 2023 के बीच 29 लाख वीडियो प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं। यह संख्या दुनिया के किसी भी देश में हटाए गए वीडियो में सबसे अधिक है। YouTube की हालिया रिपोर्ट बताती है, यह पिछले तिमाही की तुलना में करीब 32% ज्यादा है। 2020 के बाद से भारत में हटाए जा रहे वीडियो की संख्या लगातार बढ़ रही है, और इस मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

YouTube का ऑटोमैटेड सिस्टम कर रहा निगरानी
Youtube की तरफ से ऑटोमैटेड कंटेंट मॉडरेशन टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी मदद से वीडियो की पहचान की जाती है। साथ ही पॉलिसी का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई भी की जाती है। रिपोर्ट पर नजर मारें तो पता चलता है कि 99.7% वीडियो इसी सिस्टम द्वारा फ्लैग किए गए हैं। भारत समेत दुनियाभर में YouTube ने स्पैम, स्कैम और गलत जानकारी देने वाले 81.7% वीडियो डिलीट किए हैं। इसके अलावा, 6.6% वीडियो उत्पीड़न, 5.9% बच्चों की सुरक्षा, और 3.7% हिंसा से जुड़े होने के कारण हटाए गए।

न केवल वीडियो, बल्कि YouTube ने अक्टूबर से दिसंबर 2023 के बीच लगभग 48 लाख चैनल्स पर भी कार्रवाई की है। साथ ही, 130 करोड़ से ज्यादा ऐसे कमेंट्स भी डिलीट कर दिए हैं जो पॉलिसी को ब्रेक कर रहे थे। ये एक बड़ी कार्रवाई है। क्योंकि बीते कई महीनों से ऐसे वीडियो पर कार्रवाई की बात हो रही थी, लेकिन अब साफ हो गया है कि ऐसे वीडियो को हटा दिया गया है।

ऑनलाइन गैंबलिंग को प्रमोट करने वालों पर होगी कार्रवाई
Google ने अभी एक नई पॉलिसी बनाई है। इसमें ऐसे क्रिएटर्स पर भी कार्रवाई हो सकती है जो गैंबलिंग साइट्स या ऐप्स को प्रमोट करते हैं। इस पॉलिसी को नहीं माननें पर क्रिएटर्स के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और ऐसे चैनल्स को ब्लॉक किया जा सकता है। दरअसल इसमें भी कुछ टर्म एंड कंडीशन को जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया है कि ऐसे किसी भी ऐप को प्रमोट नहीं किया जा सकता है जो गूगल अप्रूव्ड नहीं है। अगर ऐसे किसी का भी इस्तेमाल किया जाता है तो ये खतरनाक साबित हो सकता है।

admin

Related Posts

इजरायल की तगड़ी कार्रवाई: 40 दिन में ईरान और लेबनान पर साढ़े चार बम का असर

तेल अवीव इजरायल ने ईरान के साथ चल रही जंग में अब तक 18,000 से ज्यादा बम गिराए हैं. इजरायली सेना (IDF) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है…

हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: महिला सहकर्मी के शरीर को घूरना ताक-झांक नहीं, अपराध है

मुंबई  बॉम्बे हाई कोर्ट ने महिला को कथित तौर पर घूरने को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि किसी महिला सहकर्मी के शरीर को घूरना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की