राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 15 डिसमिल सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

कोंडागांव.

कोंडागांव में राजस्व विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 डिसमिल शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार मनोज रावटे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें ज्योतिस्मिता साहू, निवासी माकड़ी, द्वारा मोटेल के पास शासकीय आबादी मद की भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर अतिक्रमण किया गया था।

तहसीलदार रावटे ने जानकारी दी कि इस भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी कई बार बेदखली आदेश जारी किए गए थे। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से ज्योतिस्मिता साहू को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। मजबूरन, राजस्व विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आज यह अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की टीम के साथ कोटवार, पटवारी, पुलिस बल, और नगर पालिका के कर्मचारी भी शामिल थे। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया, जिससे 15 डिसमिल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि यह शासकीय भूमि अब किसी अन्य सरकारी उपयोग के लिए आवंटित की जाएगी। तहसीलदार रावटे ने यह भी कहा कि मोटेल के आसपास की अन्य भूमि पर भी अतिक्रमण के मामले देखे जा रहे हैं। इसके लिए पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है और भविष्य में इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

सीईओ ने दिए वेतन काटने का आदेश, दुर्ग जिला पंचायत की बैठक में 16 पंचायत सचिव नदारद

दुर्ग. जिला पंचायत सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद पंचायत धमधा के ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें अनुपस्थित धमधा क्षेत्र के 16 ग्राम…

2 नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को लेकर 12वीं के छात्र का अपहरण

बिलासपुर. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि 12वीं के एक छात्र को स्कूल के सामने ही चाकू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर