अवैध नशे पर Police का बड़ा एक्शन, पुलिस ने कंटेनर से 500 किलो गांजा किया जब्त

 कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त करते हुए कंटेनर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है. दावा किया जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कंटेनर ट्रक से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है और उसके चालक को गिरफ्तार किया है. चालक प्रतिबंधित पदार्थ की अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल था. कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को सोमवार रात कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर-अंबिकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुतार्रा-रापाखर्रा पुल के पास रोका गया. ट्रक ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहा था.

ट्रक की जांच के दौरान अंदर पैकेट में रखा 500 किलोग्राम गांजा (भांग) मिला, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. अधिकारी ने बताया कि चालक की पहचान दिल्ली के रहने वाले राहुल गुप्ता के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी छत्तसीगढ़ पुलिस ने राज्य के एक जिले से गांजा की जब्ती की थी.

ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही थी खेप, पुलिस ने की घेराबंदी

कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि एक माजदा वाहन में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और सुतर्रा रापाखर्रा पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजे की तस्करी की जा रही थी।

चेकिंग में भूरे रंग के टेप में लिपटे कई बड़े पैकेट मिले

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को कंटेनर के अंदर भूरे रंग के टेप में लिपटे कई बड़े पैकेट मिले। जब इन पैकेटों को खोला गया तो उनमें से गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पूरे 500 किलो गांजे की तस्करी की जा रही थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गई है।

अंतरराज्यीय गिरोह के तार जुड़े होने की आशंका

पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जो ओडिशा से उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में गांजा सप्लाई करता है।

ड्राइवर ने अभी तक किसी का नाम बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

फिलहाल, पुलिस ने जब्त गांजे की सही मात्रा और उसकी कीमत का आकलन करने के लिए जांच जारी रखी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगले 24 घंटे में इस मामले में बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

 

admin

Related Posts

राज्यपाल रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जनमन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जनमन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन राज्यपाल  रमेन डेका ने आज  जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार…

1.20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने आज कोंडागांव के सुदूर अंचल स्थित ग्राम केजंग पहुंचे और क्षेत्रवासियों को लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए के 11 विकास कार्यों की सौगात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा