पुणे में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में 3 की मौत..

पुणे
 महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बावधन बुद्रुक इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हेलिकॉप्टर क्रैश में तीन लोग मारे गए हैं। हेलीकॉप्टर पहाड़ी इलाके में क्रैश हुआ है। हिंजवडी पुलिस के कंट्रोल रूम में सूचना के बाद मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुंचे हैं। पिछले महीने भी यहां एक और हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। इमरजेंसी सर्विसेस की स्थिति का आकलन करने और क्रैश में प्रभावित लोगों को निकालने के लिए टीम पहुंची है।

पिंपरी चिंचवाड़ के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'पुणे जिले में बावधन के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।'

हेलिकॉप्टर की जांच जारी

हिंजवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया, 'बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है, लेकिन हेलीकॉप्टर की सटीक पहचान और स्वामित्व की पुष्टि की जानी बाकी है क्योंकि यह अभी भी आग की लपटों में घिरा हुआ है।'

पुणे हेलिकॉप्टर क्रैश का वीडियो आया सामने

पुणे क्रैश का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आसमान से उड़ते-उड़ते हेलिकॉप्टर जमीन पर आकर गिरा। कुछ ग्रामीणों की नजर हेलिकॉप्टर पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बनाया। हेलिकॉप्टर जमीन पर गिरा और इसमें आग लग गई। तेज आवाजों और धमाकों के साथ कुछ ही देर में हेलिकॉप्टर जलकर पूरी तरह से राख हो गया।

admin

Related Posts

बलूचिस्तान में भीषण मुठभेड़: पाक सेना के ऑपरेशन में आतंकवादी, नागरिक और जवान हताहत

पेशावर  पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकी हमलों के जवाब में कई दिनों तक चले अभियान में कम से कम 216 आतंकवादी, 36 नागरिक और 22 जवान मारे…

SIR के कारण 107 मौतें, बंगाल विधानसभा ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि राज्य में विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर फैली घबराहट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें