द्वि-प्रोजेक्ट मंजूरी: मोदी कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में कैबिनेट ने 2 बड़े प्रोजेक्‍ट की मंजूरी दे दी है. ये प्रस्‍ताव इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से जुड़ा हुआ है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍धव ने जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट ने राजस्थान में एक एयरपोर्ट और ओडिशा में रिंग रोड के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. ये दोनों प्रोजेक्‍ट काफी महत्‍वपूर्ण हैं. इन दोनों प्रोजेक्‍ट की साइज करीब 10 हजार करोड़ रुपये की है. 

ओडिशा में 6 लेन रिंग रोड 110.875 km लंबा होगा, जिसके लिए कुल 8307.74Cr रुपये खर्च किए जाएंगे. यह भारत के सबसे बड़े रोड प्रोजेक्‍ट में से एक है, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है. कैबिनेट के इस फैसले से ओडिशा के लिए बड़ी राहत होगी. साथ ही आवगमन की सुविधा आसान हो जाएगी, जिससे बिजनेस करने वालों के लिए भी फायदेमंद होगा और देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. 

राजस्‍थान में एयरपोर्ट की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने राजस्‍थान के कोटा बूंदी एयरपोर्ट को लेकर भी प्रोजेक्‍ट का ऐलान किया. जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट ने यहां ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए मजूंरी दे दी है. योजना के मुताबिक यहां 3200 मीटर लंबी रनवे बनाया जाएगा. यह एयरपोर्ट 1089 एकड़ जमीन में फैला होगा. इस एयरपोर्ट के तैयार होने के बाद करीब 20 लाख यात्रियों का आवागमन होगा. 

इस एयरपोर्ट के लिए 1507 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक जमीन की पहचान की जा चुकी है और अब बहुत जल्‍द काम की शुरुआत हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 2014 से 2024 तक देश में ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स की संख्‍या 74 से बढ़कर 162 हो गई है. 

admin

Related Posts

अमेरिका का बड़ा दांव: बलूचिस्तान में निवेश, ट्रंप की नजर सोने के भंडार पर, पाकिस्तान का खजाना खतरे में

वाशिंगटन  पाकिस्तान के बलूचिस्तान को खजानों की धरती कहा जाता है. बलूचिस्तान की बंजर जमीन के अंदर खूब खजाने दबे हैं. बलूचिस्तान रेयर अर्थ मिनिरल्स से भरा है. दुनिया के…

पाक-सऊदी डील के बीच भारत का बड़ा दांव, खाड़ी देशों से नई व्यापारिक साझेदारी

नई दिल्ली केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने  एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट