भोपाल में अवकाश की नई तारीख, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर 31 मार्च से खुलेंगे

भोपाल 

भोपाल जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए नई तारीख जारी कर दी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब भोपाल जिले में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) के स्थान पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आदेश में बताया गया है कि मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के निर्देशों तथा स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। पहले कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाश सूची में महावीर जयंती पर 31 मार्च को अवकाश निर्धारित था, जिसे अब संशोधित कर 30 मार्च कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे और सामान्य कार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।   

बता दें इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया था। इसमें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कलेक्टर को अवकाश के संबंध में निर्णय लेने की बात कही थी। दरअसल सामाजिक संगठन महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद जीएडी ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 मंगलवार को घोषित अवकाश के स्थान पर 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया।  

admin

Related Posts

भोपाल एयरपोर्ट का बड़ा बदलाव: अब अलग फ्लोर पर होगा आगमन-प्रस्थान, बढ़ेगी सुविधा और घटेगी भीड़

भोपाल. भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी गई है। अब यह मध्य प्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है, जहां आगमन (अराइवल) और…

पाम संडे पर प्रार्थना और जुलूस, देश-विदेश में शांति की कामना

भोपाल. पाम संडे के अवसर पर ईसाई समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दिन को प्रभु यीशु मसीह के यरुशलम प्रवेश की स्मृति में मनाया गया, जहां लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर