भोपाल ने चंबल को हराकर जीता MPL-2 का खिताब

ग्वालियर

भोपाल लेपर्ड्स ने मध्य प्रदेश लीग (MPL) 2025 के फाइनल में शानदार जीत हासिल की है. ग्वालियर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भोपाल लेपर्ड्स ने चंबल घड़ियाल को सिर्फ दो रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. यह मैच आखिरी गेंद तक चला, जिसने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था, और जीत के बाद दर्शकों का उत्साह देखने लायक था.
भोपाल की बल्लेबाजी: 156 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल लेपर्ड्स ने 156 रन बनाए. शुरुआत में यह लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन चंबल के गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी की. गौतम रघुवंशी ने 28 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे. आईपीएल स्टार अनिकेत वर्मा ने भी 24 गेंदों में तेज 40 रन जोड़े. हालांकि, इसके बाद चंबल के गेंदबाजों ने भोपाल को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया और उनकी पारी चार गेंद पहले ही खत्म कर दी.

चंबल घड़ियाल्स के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया
मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप के फाइनल मुकाबले में हारने के बाद चंबल घड़ियाल्स के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। नाराज फैन्स ने बिजली पोल में तोड़फोड़ की। मैच देखकर निकले राहगीरों से बदसलूकी का भी आरोप है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 ग्वालियर के शंकरपुर स्थित माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मैदान एमपीएल सिंधिया कप का फाइनल मैच खेला गया। चंबल घड़ियाल्स और भोपाल लेपर्ड्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें भोपाल लेपर्ड्स ने जीत हासिल की। चंबल की हार के बाद समर्थक नाराज हो गए और गुस्साए लोगों ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया। हाथों में डंडे लेकर बिजली पोल में तोड़फोड़ की। मैच देखकर निकले राहगीरों से बदसलूकी का भी आरोप है। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

चंबल की कसी हुई गेंदबाजी

चंबल की ओर से नयनराज मेवाड़ा ने शानदार गेंदबाजी की. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर दो विकेट लिए. अमन भदोरिया भी किफायती रहे, उन्होंने दो ओवर में सिर्फ 8 रन देकर दो विकेट चटकाए.

चंबल की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबल घड़ियाल की शुरुआत बेहद खराब रही. सिर्फ 8 रन पर उनके दोनों ओपनर आउट हो गए. 10 रन पर तीसरा विकेट गिरा और पावरप्ले (पहले 6 ओवर) खत्म होने तक चौथा बल्लेबाज भी पवेलियन लौट चुका था. पहले 6 ओवर में चंबल सिर्फ 29 रन ही बना पाई, जिससे उन पर काफी दबाव आ गया.

रोमांचक अंत और भोपाल की जीत

इसके बाद अनुभवी हरप्रीत सिंह भाटिया और कप्तान शुभम शर्मा ने पारी को संभाला और स्कोर को 70 रन के पार ले गए. भाटिया के आउट होने के बाद, त्रिपुरेश सिंह ने मोर्चा संभाला. उन्होंने शुभम के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए और मैच को रोमांचक बना दिया.

आखिरी तीन ओवर में चंबल को जीत के लिए 34 रन चाहिए थे. 18वें ओवर में 13 रन आए, लेकिन 19वें ओवर में शुभम आउट हो गए और सिर्फ 8 रन बने. भोपाल के कप्तान अरशद खान ने यह ओवर शानदार फेंका. आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी. पहली गेंद पर चौका लगा, लेकिन अगली दो गेंदों पर सिर्फ एक रन आया. चौथी गेंद पर फिर चौका आया, लेकिन पांचवीं गेंद पर त्रिपुरेश रन आउट हो गए. भोपाल लेपर्ड्स ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज कर MPL 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया.

admin

Related Posts

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन