भोपाल एम्स स्टडी: 60% मरीजों पर एंटीबायोटिक फेल, वजह खुद डॉक्टर बनना

भोपाल 

आपने भी शायद महसूस किया होगा कि पहले जो बुखार या संक्रमण दो गोली में ठीक हो जाता था, अब वही ठीक होने में हफ्तों लग जाते हैं. डॉक्टर भी दवा बदलते रहते हैं और फिर भी शरीर पर असर कम दिखता है. ऐसा क्यों हो रहा है? क्या एंटीबायोटिक दवाओं का असर बंद हो गया है?

एम्स भोपाल की एक ताजा रिपोर्ट ने इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है. जनवरी 2025 से जून 2025 के बीच एम्स भोपाल में आए मरीजों के इलाज और दवाओं के असर पर एक रिसर्च की गई. इस रिपोर्ट ने मेडिकल साइंस की दुनिया में चिंता बढ़ा दी है. चिंता इस बात की अब एंटीबायोटिक दवाओं का असर उस लेवल पर नहीं हो रहा है. ऐसा क्यों हो रहा है? इसके पीछे की वजहें क्या है?

रिपोर्ट के मुताबिक, कई आम एंटीबायोटिक दवाएं अब शरीर पर असर नहीं कर रही हैं. खासकर सिप्रोफ्लॉक्सासिन जैसी दवा जो पहले यूरिन इन्फेक्शन (UTI) में खूब दी जाती थी. अब यही दवा ई.कोलाई बैक्टीरिया पर सिर्फ 39% असर दिखा रही है. इसका मतलब ये हुआ कि हर 10 मरीजों में से करीब 6 पर यह दवा बिल्कुल काम नहीं करती.

दवाएं कमजोर हो गई हैं या फिर शरीर में कुछ गड़बड़ है?

अपको बता दें कि इसी तरह की एक और दवा है मेरोपेनेम, इसका भी असर अब कम होता दिख रहा है. केलबसीएला न्यूमोनिया नाम के बैक्टीरिया के लिए मेरोपेनेम नामक दवा दी जाती थी. लेकिन अब सिर्फ 52 प्रतिशत मामलों में ही ये दवा काम कर रही है. जानकारी के लिए बता दें कि केलबसीएला न्यूमोनिया नामक बैक्टीरिया फेफ़ड़ों और खून के इंफेक्शन का बड़ा कारण होता है. जो दवाएं कभी “strong antibiotics” मानी जाती थीं, अब हर किसी पर असर नहीं करतीं.

strong antibiotics अब नहीं रहीं असरदार

रिपोर्ट में ये भी पाया गया है कि नाइट्रोफ्यूरेंटॉइन और फॉस्फोमाइसिन जैसी दवाएं अब भी यूरिन इन्फेक्शन में काम कर रही हैं. इसके अलावा, अस्पतालों में दी जाने वाली एमिकासिन दवा गहन चिकित्सा (ICU) में प्सीयूडोमोनास जैसे खतरनाक संक्रमण पर अच्छी तरह से काम कर रही है. यानी दवाएं खत्म नहीं हुईं हैं बस कुछ दवाओं के प्रति बैक्टीरिया ने प्रतिरोध (resistance) बना लिया है.

एंटीबायोटिक दवाओं का गलत और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

डॉ. पंकज शुक्ला, जो 2018 में मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निदेशक रहे हैं, उन्होंने बताया कि इसका सबसे बड़ा कारण है – एंटीबायोटिक दवाओं का गलत और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल. उन्होंने कहा कि जब भी हमें बुखार या खांसी होती है हम तुरंत मेडिकल स्टोर से दवा ले लेते हैं वो भी बिना डॉक्टर से पूछे. कभी पूरी दवा का कोर्स नहीं करते. कभी वायरल में भी एंटीबायोटिक ले लेते हैं. यही आदतें धीरे-धीरे बैक्टीरिया को मजबूत बना रही है.

वायरल बुखार में एंटीबायोटिक जरूरी नहीं

    वायरल बुखार, खांसी के 90% और दस्त के 75% मामलों में एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती। लेकिन, लोग बिना डॉक्टर की सलाह दवा ले लेते हैं।
    तीन दिन में ज्यादातर वायरल अपने आप ठीक हो जाते हैं। कोई भी एंटीबायोटिक देने से पहले कल्चर और सेंसिटिविटी टेस्ट जरूरी है। इससे पता चलता है कि कौन-सी दवा कारगर रहेगी।
    फामासिस्ट शेड‌्यूल एच-1 एंटीबायोटिक बिना पर्चे के नहीं दें। एक व्यक्ति के पर्चे की दवा दूसरे को नहीं दें। हर जिला अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजिस्ट नियुक्त करें।

उन्होंने 2021-22 में ICMR, NHM और एम्स भोपाल द्वारा की गई एक स्टडी का ज़िक्र भी किया, जिसमें पाया गया कि देश के 10 बड़े अस्पतालों में एंटीबायोटिक बिना जरूरत के दी जा रही थीं. यानी माइक्रोबायोलॉजी जांच के बिना ही डॉक्टर दवा दे रहे थे, जो सही नहीं है.

समाधान क्या है?

डॉ. शुक्ला के मुताबिक हर वायरल बुखार में एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती. तीन दिन में ज़्यादातर वायरल अपने आप ठीक हो जाते हैं. उन्होंने सलाह दी कि कोई भी एंटीबायोटिक देने से पहले कल्चर और सेंसिटिविटी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए. इससे पता चलता है कि कौन-सी दवा किस बैक्टीरिया पर असर करेगी.

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी