भट्टयाण को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप विकसित करेंगे-मुख्यमंत्री मोहन यादव

खरगोन

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार को खरगोन (Khargone) जिले के भट्टयाण आश्रम में जाकर सियाराम बाबा के चरणों में श्रद्धा अर्पित की. उन्होंने बाबा की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी. CM यादव ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर सियाराम बाबा का समाधि स्थल बनाया जाएगा और भट्टयाण में नर्मदा नदी का घाट भी बनेगा. इसके अलावा, भट्टयाण को एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

भट्टयाण स्थित आश्रम से हुआ देवलोकगमन
निमाड़ के निर्गुणी संत श्री सियाराम बाबा का बुधवार सुबह मां नर्मदा तट के ग्राम भट्टयाण स्थित आश्रम से देवलोकगमन हुआ. मां नर्मदा के साधक संत श्री सियाराम बाबा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने बाबा के उपचार की सभी व्यवस्था की थी. बाबा की इच्छा के अनुरूप भट्टयाण आश्रम में ही चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थी.

वयोवृद्ध संत सियाराम बाबा की आयु 100 साल से अधिक बताई जाती है. बाबा के देवलोकगमन का समाचार मिलते ही भक्तजन सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए भट्टयाण आश्रम पहुंचने लगे थे.

जानिए कौन थे मशहूर संत सियाराम बाबा ?

निमाड़ के बड़े संत सियाराम बाबा का निधन बुधवार सुबह भट्टयाण आश्रम में हुआ. बता दें कि वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और CM यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने उनका इलाज शुरू किया था. बाबा की इच्छा के अनुसार, भट्टयाण आश्रम में डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही थी. संत सियाराम बाबा की आयु 117 साल थी. उनका देवलोकगमन होने की खबर सुनते ही भक्तजन भट्टयाण आश्रम में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे.

admin

Related Posts

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में होगा सामूहिक विवाह, अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

छतरपुर  बागेश्वर धाम में होने जा रहे  पर सामूहिक विवाह स्थल का कलेक्टर- एसपी सहित अधिकारियों ने किया निरीक्षण। व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इस दौरान बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

मध्य प्रदेश: खरगोन में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

खरगोन खरगोन जिले में हनीट्रैप और ब्लैकमेल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया. ये आरोपी कथित तौर पर पिछले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत