भागीरथपुरा कांड: न्याय की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा, दिग्विजय सिंह का सरकार पर हमला

इंदौर
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद कांग्रेस ताकत दिखाने के लिए आज फिर से सड़क पर उतरी है। आज शहर में न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसमें दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह वर्मा मीनाक्षी नटराजन, उमंग सिंघार सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से कांग्रेस विधायकों सहित अन्य बड़े नेता पहुंचे हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंतजार में यात्रा रूकी रही।

हाईकोर्ट के सिटिंग जज के द्वारा कराई जाए जांच
न्याय यात्रा में शामिल दिग्विजय सिंह ने भागीरथपुरा मामले की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा है कि जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज द्वारा कराई जाए। दोषी कर्मचारी, अधिकारी और राजनेता की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भी जिम्मेदारी है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने हिंदू महा सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना में हिंदू ही मारे गए हैं, तो क्या इस प्रकार का आयोजन आगे नहीं टाला जा सकता था? उन्होंने कहा कि देश में फिर से आग लगाना नहीं चाहिए।
 
जिला और शहर कांग्रेस दावा कर रही है कि भागीरथपुरा के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग लेकर निकाली जा रही यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के अनुसार सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं बल्कि आम लोग भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। बड़ा गणपति से मौन रैली के रूप में यात्रा शुरू हुई, जिसका राजवाड़ा पर देवी अहिल्या प्रतिमा पर समापन होगा। यात्रा में सबसे आगे कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस फिर प्रदेश नेतृत्व और सबसे अंत मे शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं।
 
कांग्रेस के अनुसार सरकार और नगर निगम की लापरवाही, विफलता के बाद भी जिम्मेदार बेशर्मी से पद पर बने हुए हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से लोगों की मौत हुई और सरकार दो लाख रुपये नागरिकों की जान की कीमत लगा रही है। न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने हाथों में तिरंगा लेकर मंत्री व महापौर से इस्तीफे की मांग के साथ मृतकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

admin

Related Posts

डॉ. मोहन यादव आज करेंगे श्री पशुपतिनाथ लोक का उद्घाटन, मंदसौर में विशेष समारोह

मंदसौर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंदसौर में श्री पशुपनिनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दूसरी बार बदलाव किया गया है। इससे पहले 28 जनवरी को जारी…

CM मोहन का शिक्षा सुधार ऐलान, 200 नए सांदीपनि स्कूल खोलेंगे इस सत्र, छात्रों को AI और Coding की पढ़ाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युग बदले, सदियां बदलीं पर शिक्षकों का सम्मान कभी कम नहीं हुआ। शिक्षक उस दीपक के समान होते हैं, जो खुद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 2 views
मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 2 views
खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 3 views
सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें