BGMI सीरीज 2025 के रजिस्ट्रेशन 3 जनवरी से होंगे शुरू

इंदौर.
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की लोकप्रियता भारत में काफी है। क्राफ्टन यूजर्स के गेमिंग अनुभव को और भी मजेदार बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स और इवेंट्स पेश करता रहा है। क्राफ्टन इंडिया ने 2025 के पहले हाफ के लिए अपने ईस्पोर्ट्स रोडमैप की घोषणा की है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज 2025 (BGMIS) में रजिस्ट्रेशन करके अच्छा इनाम जीतने का मौका है।

BGMIS 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत
3 जनवरी से BGMIS 2025 में रजिस्ट्रेशन करने का मौका मिलेगा। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज के चौथा सीजन में जीतने वाले खिलाड़ियों को कुल 2 करोड़ रुपये तक का इनाम मिलेगा। क्राफ्टन BGIS 2024 के लिए कोलकाता में एक LAN इवेंट भी आयोजित करेगा, जिसमें नई घोषणाओं हो सकती हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
BGMIS 2025 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना बेहद आसान है। इसके लिए क्राफ्टन इंडिया की ईस्पोर्ट्स वेबसाइट पर जाना होगा, जहां अपकमिंग इवेंट्स के लिए साइनअप का विकल्प उपलब्ध होगा। पिछले टूर्नामेंट में प्रसिद्ध यूट्यूबर स्काउट की टीम XSpark ने जीत हासिल की थी।

अन्य इवेंट्स और राइजिंग स्टार कार्यक्रम
BGMIS 2025 के अलावा, क्राफ्टन आने वाले समय में कुछ और नए इवेंट्स भी आयोजित कर सकता है। इनमें 'राइजिंग स्टार' कार्यक्रम और कॉलेज कैंपस टूर शामिल हैं, जो 2025 से शुरू होने वाला है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के विभिन्न कॉलेजों से जुड़ना है। IIT दिल्ली और IIT कानपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान पहले ही इस टूर में शामिल हो चुके हैं।

कुकी रन इंडिया – नया गेम लॉन्च
क्राफ्टन ने हाल ही में ‘कुकी रन इंडिया’ नामक एक नया गेम भी लॉन्च किया है। इस गेम में भारतीय मिठाइयों जैसे गुलाब जामुन और काजू कतली के कैरेक्टर्स शामिल किए हैं। गेमिंग अनुभव को और भी मजेदार बनाने के लिए इसमें कई अनूठे एलिमेंट्स और लोकल इन-गेम इवेंट्स भी हैं। यह गेम एपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन पहले ही हो चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    25 लाख के होम लोन पर मध्य प्रदेश में मिलेगी सब्सिडी, शर्तें भी रहेंगी लागू

     सतना  मध्य प्रदेश के सतना में बैंकों की परामर्श दात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक में लीड बैंक मैनेजर गौतम शर्मा ने बताया कि ऐसे लोग जिनकी वार्षिक आय 9…

    जबलपुर-गोंदिया रेल प्रोजेक्ट ‘रामायण सर्किट’ से जुड़ा, नक्सल मुक्त इलाके को मिलेगी 5,236 करोड़ की सौगात

    जबलपुर मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पीएम मोदी सरकार ने गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। इसमें प्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

    MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल