सावधान! त्वचा बता रही है विटामिन-D की कमी—ये 5 लक्षण तुरंत पहचानें

हमारी त्वचा को यूं ही हमारी सेहत का आईना नहीं कहा जाता। शरीर में किसी भी तरह की परेशानी शुरू होने पर, स्किन पर उसके संकेत मिलने लगते हैं। इसलिए अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए, तो हमारी त्वचा पर कुछ बदलाव दिखाई देते हैं।

हालांकि, अक्सर लोग इन्हें मामूली स्किन प्रॉब्लम समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन अगर इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो विटामिन-डी की कमी को जल्दी पूरा किया जा सकता है। आइए जानें स्किन पर विटामिन-डी की कमी के कैसे लक्षण  नजर आते हैं।

रूखी और ड्राई स्किन

विटामिन-डी त्वचा की नमी को बनाए रखने और उसके नेचुरल बैरियर को मजबूत करने में सहायक होता है। इसकी कमी से त्वचा अपनी नमी खोने लगती है, जिसके कारण त्वचा रूखी, खुजलीदार और फ्लेकी हो जाती है। खासकर सर्दियों में, जब सूरज की रोशनी कम होती है, तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाने के बावजूद अगर त्वचा रूखी बनी रहती है, तो यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है।

डल या बेजान त्वचा

विटामिन-डी स्किन सेल्स को रिजुविनेट और रिपेयर करने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से त्वचा की प्राकृतिक चमक फीकी पड़ने लगती है और त्वचा बेजान और डल दिखाई देती है।

घावों का जल्दी न भरना

अगर शरीर पर कोई कट, खरोंच या घाव हो और उसे ठीक होने में सामान्य से ज्यादा समय लगे, तो यह विटामिन-डी की कमी का एक गंभीर संकेत हो सकता है। विटामिन-डी शरीर में सूजन को कम करने और नई स्किन सेल्स बनाने में मदद करता है, जिससे घाव जल्दी भरते हैं। इसकी कमी से यह प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।

बालों का झड़ना

बालों का गिरना केवल स्ट्रेस या जेनेटिक कारणों से ही नहीं, बल्कि पोषण की कमी से भी जुड़ा हो सकता है। विटामिन-डी बालों के फॉलिकल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसकी कमी से बाल पतले होने लगते हैं, टूटते हैं और काफी ज्यादा मात्रा में झड़ने लगते हैं।

नाखूनों का कमजोर होना

कमजोर या आसानी से टूट जाने वाले नाखून भी विटामिन-डी की कमी का संकेत दे सकते हैं। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन के लिए जरूरी है और कैल्शियम नाखूनों की मजबूती के लिए जरूरी है। इसलिए विटामिन-डी की कमी से नाखून पतले, धारियों वाले और आसानी से टूटने लगते हैं।

 

admin

Related Posts

जो बनना चाहो, वो बन जाओगे—स्वामी विवेकानंद की प्रेरक 7 सीखें

स्वामी विवेकानंद का नाम सुनते ही मन में आशा, उम्मीद, प्रेरणा, जीत, सफलता जैसे शब्द चलने लगते हैं और खुद में आत्मविश्वास महसूस होता है। उन्होंने अपने विचारों से सिर्फ…

छोटी सी चिप, बड़ा सपना: अश्विनी वैष्णव की 2nm चिप और भारत की तकदीर का सवाल

नई दिल्ली द‍िग्‍गज कंपनी क्‍वॉलकॉम ने अपने भारतीय केंद्रों में 2nm च‍िप के ड‍िजाइन को व‍िकसि‍त क‍िया है। केंद्रीय मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने इस कामयाबी को देखा। यह उपलब्‍ध‍ि भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026