BCCI का राज्यों को करारा संदेश, राहुल और सिराज को टीम में जगह न देने पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली 
आने वाले दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन के स्क्वाड में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल नहीं करने पर बीसीसीआई ने कड़ी नाराजगी जताई है। उसने सभी राज्य संघों को आधिकारिक तौर पर लिखा है और उनसे राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों को तरजीह देने को कहा है। बीसीसीआई ने उनसे दलीप ट्रॉफी के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने को कहा है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब साउथ जोन ने 27 जुलाई को दलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान किया। उसमें केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और साई सुदर्शन जैसे कई बड़े नामों को शामिल नहीं किया। दलीप ट्रॉफी के साथ घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो रही है। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है और यह घरेलू और राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धता के बावजूद साउथ जोन का इन्हें स्क्वाड में शामिल नहीं करना बीसीसीआई को बिल्कुल भी रास नहीं आया है।

बीसीसीआई के क्रिकेट ऑपरेशंस के जनरल मैनेजर अभय कुरुविला ने इसे लेकर पिछले हफ्ते जोनल कन्वेनर्स और स्टेट यूनिट्स को ईमेल लिखा है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने उस मेल को देखा है जिसमें कुरुविला ने दलीप ट्रॉफी की प्रतिष्ठा और उसके प्रतिस्पर्धी मानक को बरकरार रखने के लिए सभी उपलब्ध भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के महत्व को बताया है। कुरुविला ने लिखा है, 'इसकी साख बनाए रखने और उच्चतम स्तर की प्रतिस्पर्धा को सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि भारत के अभी उपलब्ध सभी खिलाड़ियों को उनके-उनके जोनल टीम में चुना जाए।'

बीसीसीआई लगातार इंटरनेशनल खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर जोर दे रहा है। इससे पहले उसने खिलाड़ियों को भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट के ऊपर आईपीएल को तरजीह दिए जाने को लेकर चेतावनी दी थी। उसने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सभी खिलाड़ियों को इस साल डोमेस्टिक कैलेंडर के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने को कहा था। बोर्ड की ये सख्ती इस साल जनवरी में भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने के बाद दिखा।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव