बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी। इस टीम में शेफाली वर्मा का नाम नहीं है। माना जा रहा है कि फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप किया गया है, लेकिन हरलीन देओल की वापसी काफी समय के बाद वनडे टीम में हुई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर कोई सवाल नहीं है। वे कप्तानी करती नजर आएंगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले जाएंगे, जिसके बाद सीरीज का अंतिम मैच पर्थ के WACA ग्राउंड में खेला जाएगा। ये सीरीज ICC वुमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा है। शेफाली वर्मा को ड्रॉप किए जाने पर बीसीसीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज की शुरुआत 5 दिसंबर से हो रही है। दूसरा मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा और तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच 11 दिसंबर को आयोजित होगा।

शेफाली वर्मा के वनडे इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 29 मैचों की 29 पारियों में कुल 644 रन बनाए हैं। वे सिर्फ एक बार नाबाद लौटी हैं और उनका औसत इस फॉर्मेट में 23 का है, जो निश्चित तौर पर खराब कहा जाएगा। वे चार अर्धशतक लगा सकी हैं और शतक से दूर हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 71 रन है। पिछले तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो उन्होंने क्रमशः 12, 11 और 33 रन बनाए हैं।

भारत की टीम इस प्रकार है
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर और साइमा ठाकोर

admin

Related Posts

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

 इस्लामाबाद आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला जान है. पाकिस्तान सरकार ने इस मुकाबले के…

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

नई दिल्ली आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना दूसरा ग्रुप मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से खेलेगी. इस मुकाबले से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’