बावड़िया कला सोसायटी के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और गबन का आरोप, शिकायत दर्ज

भोपाल
शहर के बावड़िया कला स्थित डीके देवस्थली वेलफेयर सोसायटी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सोसायटी के रहवासियों द्वारा सोसायटी अध्यक्ष प्रियनाथ पाठक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक (आर्थिक अपराध शाखा) को शिकायत दी है। आरोप है कि पाठक ने फर्जी बिल, कैश वाउचर और अन्य माध्यमों से रहवासियों की जमा राशि का गबन किया है। शिकायत में कहा गया है कि सोसायटी के कर्मचारियों और वेंडर्स के जरिए यह वित्तीय अनियमितताएं की गईं। शिकायतकर्ता ने सभी सबूत शपथपत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, सोसायटी में बिना आम सहमति के अनावश्यक कार्य किए जाते हैं, जिससे भ्रष्टाचार की संभावनाएं बढ़ती हैं। इसके अलावा, पिछले तीन वर्षों में गर्मियों के दौरान पानी की किल्लत बनी रही, लेकिन फंड होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। वहीं, कुछ लोगों द्वारा निजी पंप लगाने से फेज-2 में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सोसायटी के रखरखाव में गिरावट आई है, और वृक्षारोपण न होने से हरियाली भी कम हुई है।

शिकायत में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि गार्ड बुजुर्ग हैं और बिना किसी सत्यापन के घरेलू कामगार परिसर में घूमते रहते हैं। सोसायटी में होने वाले कार्यक्रमों का लेखा-जोखा भी पारदर्शी नहीं है, और कथित रूप से फर्जी बिलों के जरिए वित्तीय हेरफेर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सोसायटी में मार्ग अधिकार का उल्लंघन किया गया है, जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही है।

नियम विरुद्ध अध्यक्ष बने रहने का आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि प्रियनाथ पाठक पिछले तीन वर्षों से अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं, जबकि मध्य प्रदेश प्रकोष्ठ स्वामित्व अधिनियम 2000 के तहत यह पदावधि दो वर्ष से अधिक नहीं हो सकती। आरोप है कि उन्होंने इस अवधि के दौरान करीब 40 लाख रुपये का गबन किया और अब तक विस्तृत बैलेंस शीट भी प्रस्तुत नहीं की। शिकायत में फोरेंसिक ऑडिट और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले में पाठक की गिरफ्तारी जल्द की जा सकती है। इस संबंध में कोलार एसडीएम रविशंकर राय ने बताया कि सोसायटी में अध्यक्ष के द्वारा भ्र्ष्टाचार की लिखित शिकायत मिली हैं। जांच की जा रही है, कार्रवाई करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    महिला के लिवइन पार्टनर ने की थी गला घोंटकर हत्या

    भोपाल निशातपुरा इलाके में हुए महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के लिविंग पार्टनर समेत चार लोगों…

    मेडिकल छात्रा की मौत को लेकर परिजनों ने किया थाने पर प्रदर्शन

    भोपाल एमबीबीएस फस्ट ईयर की छात्रा रोशनी कलैश की मौत के मामले में धीमी कार्रवाई से नाराज छात्रा के परिजन और ग्रामीण आज अलीराजपुर से भोपाल पहुंचे और कोहेफिजा थाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान