रिकॉर्डों की जंग: अभिषेक शर्मा की तूफानी फॉर्म ने विराट की बादशाहत को दी चुनौती

नई दिल्ली

अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी शतक ठोक कोहराम मचा दिया है। ICC रैंकिंग में नंबर-1 T20I बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बंगाल के खिलाफ 52 गेंदों पर 8 चौकों और 16 गगनचुंबी छ्क्कों की मदद से 148 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने महज 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ गुरु युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं 32 गेंदों पर भारत के लिए टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक ठोका। अभिषेक शर्मा ने अपने इस शतक के दम पर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। वह टी20 में भारत के लिए अब सबसे ज्यादा 8 शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक समेत टी20 में कुल 8 सेंचुरी जड़ चुके हैं। अब अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 करियर की 8वीं सेंचुरी जड़ हिटमैन की बराबरी कर ली है। अभिषेक के इन 8 में से 2 शतक इंटरनेशनल मंच पर आए।

अब अभिषेक शर्मा की नजरें टी20 क्रिकेट में भारत का ‘सेंचुरी किंग’ बनने पर है। भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली अपने टी20 करियर में 9 शतक जड़ चुके हैं। अभिषेक शर्मा को सेंचुरी किंग बनने के लिए महज 2 शतकों की दरकार है। अभी तो अभिषेक शर्मा का करियर शुरू हुआ है, वह आसानी से विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा T20 में सबसे ज्यादा शतक

9 – विराट कोहली

8 – अभिषेक शर्मा*

8 – रोहित शर्मा

7 – केएल राहुल

6 – ऋतुराज गायकवाड़

6 – संजू सैमसन

6 – शुभमन गिल

6 – सूर्यकुमार यादव

अभिषेक शर्मा ने जो यह 148 रनों की पारी खेली है वो टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम है, उन्होंने 2024 में मेघालय के खिलाफ नाबाद 151 रन बनाए थे। वहीं श्रेयस अय्यर 55 गेंदों पर 147 रनों के साथ तीसरे पायदान खिसक गए हैं।

 

admin

Related Posts

U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

दुबई  इंडिया वर्सेस पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। बारिश की वजह से टॉस देरी में हुई। पाकिस्तान…

मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में भी हर किसी की नजरें दोनों टीमों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
मैच से पहले सख्त रुख: BCCI ने ICC की मांग खारिज की, भारत–पाक मैच में नहीं होगा हैंडशेक

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी कोलकाता के बाद हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच

विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर, अभिषेक शर्मा के सामने बड़ा चैलेंज

विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
विनेश फोगाट के फैसले पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया, बोले– ‘ये सिर्फ शुरुआत है’

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 1 views
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गूंजेगा क्रिकेट का शोर, विराट कोहली और ऋषभ पंत दिख सकते हैं एक्शन में