बरियावाला ट्रस्ट का क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

जबलपुर
दीपक सेठी विगत दिवस भेड़ाघाट स्थित होटल ऑप्शन लॉन से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बरियावाला ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज का क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, आयोजन के मुख्य अतिथि श्री तुषारकांत विद्यार्थी, समारोह अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश जैन (CA) प्रदेश कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,  विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रेयांश बड़कुल, श्री महेन्द्र चौधरी थे।

      कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, मंगलाचरण श्रीमती अमीता जैन ने किया, स्वागत गीत श्रीमती मणि सांधेलिया और शिखा विकास जैन ने एवं स्वागत नृत्य  की उत्कृष्ठ प्रस्तुति श्री लवली वर्षा जैन की सुपुत्री कु. वारिधी जैन ने दी।
  कार्यक्रम उदघोषिका प्रो.डॉ. ज्योति जैन ने सभी मंचासीन अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया, मुख्य अतिथि श्री टी के विद्यार्थी जी का स्वागत डॉ. यतीश जैन, चिंतामणी जैन, इंजी. कीर्ति चंदेलिया ने किया।, समारोह अध्यक्ष श्री अखिलेश जैन CA का स्वागत इंजी. सुनील जैन, राजेश जैन, संजय सेठ एवं श्रीमती मणि चौधरी ने किया सभी विशिष्ठ अतिथियों एवं ट्रस्ट अध्यक्ष का स्वागत इंजी. संतोष जैन, एड. धन्य कुमार जैन, विकाश शिखा जैन, सनत जैन, विनोद जैन, प्रमोद संघी, शशांक जैन ने किया।

स्वागत उद्बोधन में ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील सिंघई ने मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया एवं ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी दी। ट्रस्ट कोषाध्यक्ष चिंतामणी जैन ने  आय व्यय का लेखा-जोखा अपने प्रतिवेदन में प्रस्तुत किया। साथ ही मन्दिर जी के प्रति सभी दानदाताओं की उदारता की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी एवं धन्यवाद किया।

मुख्य अतिथि श्री टी के विद्यार्थी जी ने सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट कमेटी को बधाई दी और क्षमावाणी पर्व का महत्व बतलाया साथ ही समाज के युवा वर्ग को वर्तमान परिवेश में सजगता से कार्य करने का सुझाव दिया और हमारे बुजुर्गों के साथ समय बिताने उनके अनुभवों का लाभ लेंने पर जोर दिया।

समारोह अध्यक्ष श्री अखिलेश जैन CA ने सभी को दशलक्षण पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षमावाणी पर्व के अवसर पर सभी से क्षमा मांगी एवं सभी को क्षमा किया, उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं की जानकारी दी और सभी को योजनाओं का लाभ लेंने के लिए प्रोत्साहित किया।

ट्रस्ट के द्वारा समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान अतिथियों एवं महिला मण्डल से कराया गया। दशलक्षण पर्व मैं दस उपवास करने वाले साधकों का, समाज के प्रतिभाशाली बच्चों  एवं अनन्त चौदस के दिन आयोजित लाडू निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमशः तुलसीराम जी, डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री जी एवं इंजी. सुनील जैन के परिवार के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
अंत में महिला मण्डल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
आयोजित क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह का सफल मंच संचालन होम साइंस कॉलेज की प्रो. डॉ. ज्योति जैन एवं भानुप्रिया चौधरी ने किया।

  • admin

    Related Posts

    सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्री सम्मेलन में लेंगे भाग

    भोपाल. सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग में किये गये नवाचार एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि केन्द्र…

    टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्‍चे को मिला नया जीवन

    भोपाल. पशुओं को सही समय पर घर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर का संचालन किया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज