‘बंजल साहब’ पर गिरेगी गाज, प्रोटोकॉल में तौलिए से अंडरवियर तक शामिल थे 50 अफसर

 प्रयागराज
बीएसएनएल (BSNL) के डायरेक्टर विवेक बंजल का 19 फरवरी को प्रयागराज का दौरा था. उनके दौरे का प्रोटोकॉल वायरल हो गया था. जिसके बाद दौरा रद्द कर दिया गया था. वहीं अब इस प्रोटोकॉल पर अधिकारिक सूत्रों का बयान आया है. सूत्रों का कहना है कि यह पूरी तरह से अजीब, नामंजूर, बहुत निंदनीय था.

डायरेक्टर के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. उनसे 7 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है. नोटिस के जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सरकार इसे आसानी से नहीं जाने देगी. 

आपको बता दें कि 19 फरवरी को बीएसएनएल के डायरेक्टर का प्रयागराज दौरा था. जिसको लेकर डीजीएम स्तर से एक प्रोटोकॉल जारी किया गया था. जिसमें विवेक बंजल के दौरे की मिनट-टू-मिनट योजना बनाई गई थी. उनके आगमन से लेकर संगम स्नान, स्नान के बाद इस्तेमाल होने वाले कपड़ों, तौलिया, भोजन और दिनचर्या से जुड़ी हर छोटी-बड़ी व्यवस्था के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

50 से अधिक अधिकारियों की लगाई गई थी ड्यूटी

प्रोटोकॉल के तहत 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि डायरेक्टर को किसी भी तरह की असुविधा न हो. यहां तक निर्देश दिए गए थे कि स्नान के बाद उपयोग होने वाली कोई भी वस्तु, चाहे वह तौलिया हो या अन्य निजी सामान, छूटने न पाए.

यह पूरा प्रोटोकॉल जैसे ही इंटरनेट मीडिया पर सामने आया, उसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं. यूजर्स ने इसे ‘शाही इंतजाम’ बताते हुए सवाल उठाए. मामला उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद अगले ही दिन विवेक बंजल का प्रयागराज दौरा अचानक निरस्त कर दिया गया.

प्रोटोकॉल पर BSNL ने नहीं दिया था जवाब

बीएसएनएल के जनसंपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता ने दौरा रद्द होने की पुष्टि करते हुए कहा कि डायरेक्टर का कार्यक्रम निरस्त हो चुका है. ऐसे में जारी किया गया प्रोटोकॉल अब अमान्य माना जाए. हालांकि, प्रोटोकॉल को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था. 

admin

Related Posts

आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा दावा, अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई प्रभावशाली लोगों पर आरोप

प्रयागराज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में मुकदमे के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को वार पर वार किए। मीडिया कर्मियों को बताया कि बटुकों से कुकर्म में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के…

भारत-जापान के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों की दिखी झलक

टोक्यो/लखनऊ टोक्यो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भारतीय समुदाय के लोगों ने अत्यंत आत्मीयता के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रवासी भारतीयों के चेहरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

T20 WC: बाबर आजम को ही घेरा, शाहीन अफरीदी ने मजाक में कह दी बड़ी बात

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
T20 WC: बाबर आजम को ही घेरा, शाहीन अफरीदी ने मजाक में कह दी बड़ी बात

टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका, पथुम निसांका पहुंचे 200+ रन क्लब में, विराट कोहली के साथ नाम दर्ज

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका, पथुम निसांका पहुंचे 200+ रन क्लब में, विराट कोहली के साथ नाम दर्ज

टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी