बांग्लादेश ने इस्लामिक देश तुर्की से खरीदे खतरनाक ड्रोन, कर दिए भारत की सीमा पर तैनात

ढाका
बांग्लादेश की पाकिस्तानी सेना और सरकार से बढ़ती करीबी के बीच तुर्की से भी रिश्तों में सुधार आया है। शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का रुख इस्लामिक देशों के प्रति दोस्ताना रहा है। अब उसने इस्लामिक मुल्क तुर्की से TB-2 बेरक्तार ड्रोन्स खरीद लिए हैं और इन्हें भारत से लगती सीमाओं पर तैनात किया है। यह ड्रोन लंबे समय तक आसमान में उड़ान भरने में सक्षम है। इसी जनरेशन के ड्रोन पाकिस्तान ने भी तुर्की से खरीदे हैं। पाकिस्तान के तुर्की से लंबे वक्त से अच्छे रिश्ते रहे हैं। कश्मीर के मामले में भी पाकिस्तान के बरगलाने पर कई बार तुर्की ने आपत्तिजनक टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र के मंच से की थीं।

अब बांग्लादेश ने भी उसे अपने साथ लिया है और हथियारों की खरीदकर भारत की सीमा पर तैनात किया है। भारतीय सुरक्षा बल इन ड्रोन्स की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में इन ड्रोन्स ने सीमा पर उड़ान भरी हैं। अब तक ये ड्रोन बांग्लादेश की सीमा पर ही उड़ते पाए गए हैं। रक्षा सूत्रों ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा पर राडार लगा दिए हैं ताकि ऐसे उपकरणों की निगरानी की जा सके। कई बार बांग्लादेश के इन ड्रोन्स ने 20 घंटे तक आसमान में उड़ान भरी है।

भारत के लिए चिंता की बात यह भी है कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने भारत से लगती सीमा तक पाकिस्तान के अधिकारियों का दौरा कराया है। इनमें आईएसआई से जुड़े लोग भी शामिल रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए बांग्लादेश की हरकतें चिंता का विषय हैं और उस पर निगरानी की जरूरत है।अब बांग्लादेश ने जो ड्रोन खरीदे हैं। वह एक मध्यम ऊंचाई पर लंबी अवधि तक उड़ान भरने में सक्षम ड्रोन है। एक बार चार्ज होने के बाद यह ड्रोन करीब 27 घंटे तक लगातार उड़ सकता है। यही नहीं करीब 8230 मीटर तक की ऊंचाई तक यह उड़ सकता है। रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि यह ड्रोन दूसरे देशों के फाइटर जेट्स तक को आसमान में ही गिरा सकता है।

बता दें कि बांग्लादेश के रवैये पर फिलहाल सरकार से लेकर सेना तक की नजर है। पिछले दिनों आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी कहा था कि भारत की सीमा पर बांग्लादेश द्वारा पाकिस्तानी अधिकारियों को लाना चिंता की बात है। उनका कहना था कि पाकिस्तान को हम आतंकवाद का केंद्र मानते रहे हैं। अब यदि उसके लोग हमारी सीमा तक आएंगे तो यह चिंता की बात होगी।

  • admin

    Related Posts

    ‘वह केवल पेट बढ़ा रहे हैं’, हंगरी के प्रधानमंत्री पर जेलेंस्की का तीखा तंज

    वाशिंगटन. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लगभग तीन साल पूरे हो गए हैं। जेलेंस्की लगातार यूरोपीय देशों को रूस के प्रति आगाह करते हुए अपनी सैन्य क्षमता…

    एपस्टीन फाइलों में भी इसका जिक्र, ट्रंप का नया नहीं है नोबेल शांति पुरस्कार प्रेम

    वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर दिखाया गया प्रेम दुनिया में किसी से छिपा नहीं है। ट्रंप ने हर तरीके से प्रयास करके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views

    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 3 views