शालाओं के बच्चों द्वारा पौधारोपण के मामले में बालाघाट प्रदेश में प्रथम

26 हजार 913 से अधिक पौधे लगाए गए

भोपाल 
पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं में दर्ज छात्र-छात्राओं के माध्यम से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधे लगाने के निर्देश दिये गए हैं। शालाओं के बच्चों द्वारा पौधरोपण किए जाने के मामले में बालाघाट जिला मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के मार्गदर्शन में बालाघाट जिले में इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान में लगाए गए पौधो की सुरक्षा के साथ ही उनके फोटो माय लाइफ ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिये गए हैं। इस ऐप पर फोटो अपलोड करने के बाद विद्यालय के प्राचार्य द्वारा पौधे लगाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये जा रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुरूप जिले की शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सहभागिता से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा माँ के नाम पर शाला परिसर, अपने घर एवं खेतों में पौधे लगाए जा रहे हैं। बालाघाट जिले में 15 जुलाई तक इस अभियान के अंतर्गत 1255 शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा 26 हजार 913 पौधे लगाये जा चुके है। इस ऐप पर दर्ज जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में बालाघाट जिला शालाओं के बच्चों द्वारा पौधरोपण के मामले में प्रथम स्थान पर है, जबकि बैतूल जिला 1541 शालाओं के बच्चों द्वारा लगाए गए 25 हजार 324 पौधरोपण के साथ द्वितीय स्थान पर है।

इस अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिले के स्कूलों में सेंट मेरी स्कूल बालाघाट प्रथम, सांदीपनि विद्यालय बोलेगांव द्वितीय और सांदीपनि विद्यालय कटंगी तृतीय स्थान पर है। शालाओं के बच्चों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लगाये जा रहे पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान- म.प्र. को मिल रही है लगातार नई रेल और रेल सुविधाएं

    म.प्र. को नई रेल और रेल सुविधाओं की मिल रही है निरंतर सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई ट्रेन भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी फ्रेट…

    विद्युत सुरक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सावधानियाँ अपनाना अनिवार्य

    विद्युत से सुरक्षा के लिये ग्रामीणजन सावधानियॉ जरूर बरतें भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्रामीणजनों को आगाह किया है कि वे अपने खेत-खलिहानों में विद्युत से सुरक्षा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 0 views
    टाइगर श्रॉफ की बहन ने अफगानी MMA फाइटर के प्यार में धर्म की दीवार तोड़ी

    हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 1 views
    हैरी ब्रूक का T20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को हराकर बने नए कीर्तिमान के धारक

    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 3 views
    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें