बहादुरगढ़ ब्लास्ट मामला: हरपाल ने अपनी पत्नी, एक बेटी और 2 बेटों की हत्या की थी

 बहादुरगढ़

बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में हुए भीषण ब्लास्ट के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। पहले इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि घायल हरपाल सिंह ने ही अपनी पत्नी, एक बेटी और दो बेटों की हत्या की थी। पुलिस को मौके से पेट्रोल से भरी बोतल और 12 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी बहन और जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बहादुरगढ़ शहर थाने में आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हरपाल सिंह, जो मूल रूप से दिल्ली के उत्तम नगर का निवासी है और ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है, पिछले 7 महीने से बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 312 में किराए पर रह रहा था। शनिवार शाम को हुए भीषण धमाके में उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटों की मौके पर मौत हो गई, जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया था।

ब्लास्ट की वजह अब भी रहस्य
पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के अनुसार, घर में रखा एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित मिला, जबकि एसी की इनडोर यूनिट को आग से नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार शाम दो जोरदार धमाके हुए, जिसके बाद घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने मुख्य गेट को तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ धुआं और आग होने के कारण राहत कार्य में देरी हुई। जब फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब जाकर चार शव बरामद किए गए।

पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई
चारों मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली के रोहिणी में सनसनी: पकड़कर रखा और चाकू से किया वार, टोपी विवाद में हुई निर्मम हत्या

    नई दिल्ली मुख्य आरोपी ने इस दौरान दूसरे लड़के से कहा कि वह पीड़ित को पकड़कर रखने के लिए कहा और चाकू से गोद दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित…

    डराने की हद पार: रुचि तिवारी को रेप और नग्न परेड की धमकी, जातिगत हमले का आरोप

    नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक यूट्यूब चैनल की महिला पत्रकार को भीड़ द्वारा घेरकर कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर