बड़े अच्छे लगते हैं’ से फेम चाहत खन्ना ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई

एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' से फेम कमाया और घर-घर मशहूर हुईं। हालांकि सुर्खियों में ये अपनी निजी जिंदगी के कारण रहीं। क्योंकि इनकी दो बार शादी हुई। बच्चे हुए लेकिन दोनों ही शादी टूट गई। आज ये किसी और एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रसे ने इंडस्ट्री में काम को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया है कि तलाक के बाद कई लोगों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। जिससे उनको काफी मुश्किलें हुई।

चाहत खन्ना ने बताया कि उन्हें तलाक के बाद किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हुई नेगेटिव मीडिया कवरेज के कारण कई लोगों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। उन्होंने उन्होंने खुलासा किया कि ए-लिस्ट प्रोडक्शन हाउस भी उनके साथ काम करने से बचते थे। साथ ही कुछ मैनेजर्स ने तो खुलकर ये बात कबूली थी कि वो एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में जो मीडिया में है, उस कारण वह काम करने से झिझकते हैं।

चाहत खन्ना का पूर्व पति फरहान से अच्छा संबंध
चाहत खन्ना ने बताया, 'बहुत से लोग मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे। आपका नाम खराब लाइट में है तो बहुत से लोग आपके साथ जुड़ना नहीं चाहते।' चाहत ने एक सिंगल मदर होने के बारे में बताया कि उनका दूसरा तलाक बहुत मुश्किल था। एक बेटी उनके साथ रहती थी और दूसरी पिता फरहान के साथ। उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चों के लिए रिश्ते अच्छे बनाकर रखे हैं। 'हम बच्चों के लिए एक-दूसरे से बात करते हैं क्योंकि वो हमारी जिम्मेदारी है। तलाक कैसे भी हो, दर्द देता है। यह भी आसान नहीं था। साथ ही अगर आप फेमस हैं तो दूसरों का सामना करना मुश्किल हो जाता है।'

चाहत खन्ना लोगों की आलोचनाओं के कारण पार्टी में नहीं जाती थीं
एक्ट्रेस ने बताया कि आलोचनाओं के डर से वह किसी पार्टी-फंक्शन में नहीं जाती थीं। 'कई बार ऐसा हुआ जब मैं लोगों के सामने जाना नहीं चाहती थी क्योंकि मुझे पता था कि वे मुझे जज करेंगे। मैंने अपने दोनों पतियों से कोई एलिमनी नहीं ली। लेकिन लोग कमेंट करते हैं कि ये गोल्ड डिगर है। लोग मुझे पर्सनल मैसेज करते हैं और कहते हैं कि मैं पति से मिली एलिमनी पर ही जी रही हूं।'

  • admin

    Related Posts

    ग्लैमर, ग्रेस और ग्रूव: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा रहे आकर्षण का केंद्र

    कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स…

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

    प्रीमियर लीग मुकाबला: मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल यूनाइटेड को 2-1 से दी मात

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    प्रीमियर लीग मुकाबला: मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल यूनाइटेड को 2-1 से दी मात