उत्तर भारत में खराब मौसम का असर अब हवाई सफर पर पड़ने लगा, 100 से अधिक फ्लाइट देरी से उड़ीं, 7 को रद करना पड़ा

मुंबई
उत्तर भारत में खराब मौसम का असर अब हवाई सफर पर पड़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली में कम विजिबिलिटी की वजह से 100 से अधिक फ्लाइट देरी से उड़ीं और 7 को रद करना पड़ा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हवाई अड्डों पर भी ऐसा ही हाल देखने को मिला। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट, पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट, उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आगरा और लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह 5:30 बजे तक शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नई दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एटीसी सूत्रों के मुताबिक सुबह दिल्ली में प्रति उड़ान 20 मिनट तक की देरी हुई है। वहीं कुछ उड़ानों में 30 से 40 मिनट तक की देरी भी रिकॉर्ड की गई। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी पुष्टि की है कि शुक्रवार की सुबह मौसम की वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो एयरलाइन ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में कोहरे की वजह से उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट के बारे में अपडेट रहें। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सूत्रों ने मिडडे को बताया कि दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 110 से अधिक उड़ानें देरी से उड़ीं। सात को रद करना पड़ा। सबसे अधिक वे फ्लाइट प्रभावित हुई हैं, जो कैट- थ्री के अनुरूप नहीं हैं।

क्या है कैट-थ्री सिस्टम?
कैट-थ्री एक सटीक उपकरण लैंडिंग सिस्टम है। यह सिस्टम खराब विजिबिलिटी में भी विमान को सुरक्षित उतरने में मदद करता है। इसका उपयोग कोहरे, बारिश और बर्फबारी जैसी प्रतिकूल मौसम स्थितियों में किया जाता है। एक स्वचालित प्रणाली के माध्यम से कैट-थ्री विमान को रनवे पर ले जाने जाता है। यह सिस्टम पायलट को आवाज के संकेत भी देती है। इसकी मदद से यह पता चलता है कि फ्लैप को कब खोलना है और ब्रेक कब लगाना है।

मुंबई जाने वाली 22 फ्लाइट देरी से उड़ी
दिल्ली से मुंबई आने वाली कुल 22 उड़ानों को सुबह चार बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खराब मौसम की वजह से व्यवधान का सामना करना पड़ा। कुछ फ्लाइट की उड़ान में कुछ मिनटों तो कुछ की उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी दर्ज की गई।

admin

Related Posts

ट्रिलियनेयर क्लब का रास्ता साफ! एलन मस्क की दौलत 600 अरब डॉलर पार, दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि के करीब

नई दिल्ली  टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और ऐसे कई फैसले ले रहे हैं, जिससे…

शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने की पहल: तेलंगाना सीएम ने वित्त मंत्री से मांगा सहयोग

हैदराबाद  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर ‘यंग इंडिया इंटीग्रेटेड रेजिडेंशियल स्कूल्स’ (वाईआईआईआरएस) कार्यक्रम के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 3 views
आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे