बुरी खबर बीच सीरीज ऑस्ट्रेल‍िया से भारत लौट रहे कोच गौतम गंभीर, फैम‍िली इमरजेंसी है वजह

पर्थ  

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का जीत के साथ धमाकेदार आगाज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर अचानक ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत लौटने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर पर कोई मेडिकल इमरजेंसी है जिसके चलते गंभीर को जाना पड़ रहा है।र्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे गंभीर हालांकि एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले वापस लौट आएंगे।

मामले से जुड़े सूत्रों ने पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत के कुछ घंटों बाद इस घटनाक्रम की पुष्टि की। पर्थ में 295 रनों की जीत के साथ भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है, जिससे वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए आखिरी समय में प्रयास कर रहे हैं।

प्रेक्टिस सेशन में नहीं रहेंगे गंभीर

भारतीय टीम बुधवार को दो दिवसीय पिंक-बॉल टूर गेम के लिए कैनबरा जाने वाली है। हालांकि, गौतम गंभीर शनिवार से शुरू होने वाले इस अभ्यास मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीम एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट की तैयारी कर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
प्लेइंग 11 को लेकर फंसा पेंच

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन में वापसी के कारण भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच के लिए चयन में परेशानी होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा को भारतीय ड्रेसिंग रूम में गंभीर के साथ बैठे देखा गया। रोहित को सोमवार को नेट्स में गुलाबी गेंद से अभ्यास करते हुए भी देखा गया।

admin

Related Posts

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2025…

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

 मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-2 में रविवार (29 मार्च) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है. दोनों टीमों के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती