बभ्रुवाहन महाराज बोले- संस्कृति और संस्कार ही भारत की पहचान, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में विवेकानंद जयंती पर हिंदू सम्मेलन

सूरजपुर।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित नगर पंचायत जरही में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बभ्रुवाहन जी महाराज, मुख्य वक्ता चंद्रशेखर वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, प्रांत छत्तीसगढ़, और धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राजकुमार चंद्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता पुरन राम राजवाड़े व आभार दिनेश पांडेय ने किया।

कार्यक्रम की शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करने के पश्चात उपस्थित अतिथियों को शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मान कर किया गया। ततपश्चात धर्मजागरण प्रांत प्रमुख राजकुमार चंद्रा ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद जी युवा शक्ति के प्रतीक हैं। युवाओं को चरित्र निर्माण और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। धर्मांतरण एक बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। हर हिंदू परिवार में कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए, ताकि समाज और धर्म को संरक्षित किया जा सके। वहीं बभ्रुवाहन जी महाराज ने कहा कि संस्कृति और संस्कार ही भारत की पहचान हैं। गुरुकुल शिक्षा पद्धति को पुनः अपनाने से बच्चों में नैतिकता और संस्कार विकसित होंगे। परिवार और समाज को मिलकर सनातन धर्म के मूल्यों को बनाए रखना होगा। वही चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में अपने भाषण से विश्व को भारत के ज्ञान और संस्कृति से परिचित कराया। धर्मांतरण खत्म करना है तो पहले जातिवाद को समाप्त कर हिंदू समाज को संगठित होना होगा। हमें स्वामी विवेकानंद का नारा ‘गर्व से कहो, हम हिंदू हैं’ को आत्मसात करना चाहिए। सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित रहने, धर्मांतरण रोकने और युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश पांडेय, लाल साय सिहं पावले, देवपाल पैकरा, मुकेश सिहं, विकेश जायसवाल सहित अन्य लोग सक्रिय रहे।

admin

Related Posts

कांकेर में सुरक्षा बलों का दबाव असरदार, AK-47 समेत 16 लाख के इनामी 2 नक्सली सरेंडर

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंड करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में की गई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स