टी20 में फिर दिखेगा बाबर-नसीम का जलवा! दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान

नई दिल्ली
पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज नसीम शाह की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला और अगले महीने श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी हुई है।

पिछले साल दिसंबर से टी20 प्रारूप से बाहर चल रहे बाबर आजम और नसीम शाह के अलावा युवा आक्रामक बल्लेबाज अब्दुल समद की भी टीम में वापसी हुई है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी। त्रिकोणीय श्रृंखला भी 17 से 29 नवंबर तक इन्हीं स्थलों पर आयोजित की जाएगी।

वर्तमान में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेल रहे पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका चार से आठ नवंबर तक फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में भी भाग लेंगे। इसके बाद 11 से 15 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की एक और एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी।

नसीम और बाबर पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम में भी शामिल हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज फखर जमां और कलाई के स्पिनर सुफयान मुकीम को नजरअंदाज किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को भी टीम में जगह मिली है लेकिन मुहम्मद हारिस टी20 टीम से बाहर हो गए हैं।

रहस्यमयी स्पिनर उस्मान तारिक टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पदार्पण का इंतजार है। एकदिवसीय टीम में फैसल अकरम, हारिस राऊफ और हसीबुल्लाह की वापसी हुई है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

रिजर्व: फखर जमां, हारिस राऊफ, सुफियान मोकिम
एकदिवसीय टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसीबुल्लाह, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा।

admin

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने संकेत दिया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर पुनर्विचार करने के लिए अपनी सरकार से बातचीत…

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

मैनचेस्टर माइकल कैरिक के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग फुटबॉल में लगातार चौथी जीत हासिल की जिससे कुछ हफ्ते पहले मुश्किलों में नजर आ रही टीम अब काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक