आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर से जूझ रहीं

मुंबई

फिल्म निर्देशक और लेखिका व अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर सात साल बाद एक बार फिर उभर आया है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
ताहिरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए ये बताया है कि सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है। ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “सात साल की परेशानी या नियमित जांच की शक्ति, यह आपका एक नजरिया है। मैं दूसरे वाले के साथ जाना चाहती हूं और उन सभी को यह सुझाव देती हूं जिन्हें नियमित मैमोग्राम कराने की जरूरत है। मेरे लिए दूसरा चरण है। मुझे यह अभी भी है।”

जिंदगी में आने वाली मुश्किलों का करें सामना
इस नोट को साझा करने के साथ ही ताहिरा ने एक कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में लेखिका ने एक कहावत लिखी ‘जब जिंदगी आपको नींब देती है, तो नींबू पानी बनाइए।’ इसका मतलब है कि जब भी जीवन में मुश्किलें आएं तो उनका भी लाभ उठाएं। आगे ताहिरा ने नींबुओं की ही ओर इशारा करते हुए लिखा कि जब जिंदगी आप पर बहुत उदार हो जाती है और उन्हें फिर से आपके सामने फेंकती है, तो उन्हें शांति से अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में निचोड़ें और अच्छे व सकारात्मक इरादों के साथ इसे पीएं।

क्योंकि एक तो यह एक बेहतर ड्रिंक है और दूसरा आप जानते हैं कि आप इसे एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। जाहिर है कि इस कवाहत के जरिए ताहिरा ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। उनका कहना है कि जिंदगी में जो भी परेशानी आए उसका डटकर सामना करें। ताहिरा ने आगे कहा कि यह एक संयोग है कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इस मौके पर हम अपनी क्षमता के हिसाब से खुद को स्वस्थ रखने के लिए जो कर सकते हैं, वो करें।

2018 में पहली बार ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था
ताहिरा कश्यप को 2018 में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद उन्होंने कीमो थेरेपी के जरिए अपना इलाज कराया था। लंबे इलाज के बाद ताहिरा स्वस्थ हो गई थीं। पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संदेश साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने बाल्ड सिर को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जो किमोथेरेपी का एक प्रभाव है। उन्होंने अपने उपचार के दौरान कैद किए गए कई पल भी पोस्ट किए थे।

  • admin

    Related Posts

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    माहिका की बिकिनी में खूबसूरत तस्वीर, हार्दिक पंड्या के साथ रोमांटिक पलों में बोलीं- ‘मेरा बेबी’

    मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

    विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल

    शूटरों को मिली राहत: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1000 रायफलें देने का आदेश दिया

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 3 views
    शूटरों को मिली राहत: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1000 रायफलें देने का आदेश दिया

    45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

    सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

    अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान