‘बिग बॉस 19’ से अवेज दरबार की विदाई: हर्जाने और कमाई को लेकर क्या बोले

मुंबई

अवेज दरबार हाल ही 'बिग बॉस 19' से बेघर हो गए थे, जिससे उन्हें ही नहीं, बल्कि फैंस और परिवार को भी तगड़ा झटका लगा था। अवेज एक महीने तक बिग बॉस के घर में रहे और अच्छा खेल रहे थे, बावजूद उन्हें कम वोट मिले और एलिमिनेट हो गए। हालांकि, अवेज दरबार के एलिमिनेशन के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी फैमिली ने मेकर्स को 2 करोड़ रुपये चुकाकर अवेज को बाहर करवाया है। इस पर अब अवेज दरबार ने सफाई दी है। साथ ही बताया है कि उन्हें 'बिग बॉस 19' से कितनी कमाई हुई।

कहा जा रहा था कि अवेज दरबार के परिवार ने उन्हें 'बिग बॉस 19' से इसलिए बाहर करवाया क्योंकि शो में जल्द ही शुभी जोशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, जो अवेज की एक्स-गर्लफ्रेंड रही हैं। शो में पिछले दिनों बसीर अली और अमल मलिक ने अवेज पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया था। इस पर भी अवेज ने रिएक्ट किया है।

अपने एविक्शन पर यह बोले अवेज दरबार
उन्होंने 'स्क्रीन' से बातचीत में अपने एविक्शन पर कहा, 'अच्छा तो नहीं लग रहा, पर ठीक है। मैं शो के लिए बहुत उत्साहित था। मैं यूनीक बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुझे ऐसा महसूस कराया गया कि मैं कुछ खास नहीं कर रहा हूं। अब, जब मैं एपिसोड देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मैंने बहुत सी ऐसी चीजें की हैं जो वायरल हो गईं। मुझे समझ नहीं आता कि मुझे एक्टिव न होने का फीडबैक क्यों दिया गया। मुझे लगता है कि मेरे बारे में सारी बातें वाकई बेतुकी हैं। मैं बाकियों से ज्यादा इस खेल में बने रहने की हकदार था। मैं निराश हूं, लेकिन शो में मेरा समय बहुत अच्छा बीता। इसने मुझे कई चीजों की अहमियत सिखाई है।'

गौहर खान ने मेकर्स से पूछा था शुभी जोशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सवाल?
अवेज के एविक्शन के बाद कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर होने लगीं। यह तक कहा गया कि अवेज की भाभी गौहर खान ने मेकर्स से पूछा था कि क्या वो 'बिग बॉस 19' में अवेज की एक्स-गर्लफ्रेंड शुभी जोशी को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। जब गौहर को खास जवाब नहीं मिला, तो फैमिली ने 2 करोड़ रुपये की पैनल्टी भरकर अवेज दरबार को बिग बॉस से बाहर निकलवा लिया।

अवेज दरबार ने बताया सच, 'बिग बॉस 19' से हुई कमाई का भी किया खुलासा
इस पर अवेज दरबार बोले, 'मैंने भी ये अफवाहें सुनी हैं, और जो भी ये बातें फैला रहा है, कर्म उस पर पलटवार करेगा। मैं ऐसे शो के लिए 2 करोड़ रुपये क्यों दूं, जहां मुझे सिर्फ 50 लाख रुपये मिल रहे हैं? मैंने ये शो देखे हैं, और मुझे पता है कि आपके अतीत को घसीटा जाता है, इसलिए जाहिर है मैंने अंदर जाने से पहले इन सब बातों पर विचार किया था। मैं बहुत क्लियर रहा हूं। मैंने कभी किसी से कोई झूठा वादा नहीं किया, और मैं हर चीज के लिए तैयार था। मैं और मेरा परिवार इस एलिमिनेशन से दुखी और शॉक्ड है।'

admin

Related Posts

एटरनिया पर स्केलेटोर का कब्जा, भारत में हिंदी समेत चार भाषाओं में रिलीज होगी ‘Masters of the Universe’

 आने वाला गर्मियों का सीजन और भी जबरदस्त होने वाला है, क्योंकि 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' 5 जून, 2026 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।…

किटू गिडवानी का टीवी इंडस्ट्री पर तीखा प्रहार,’अब सब धंधा बन गया है, सास-बहू के ड्रामे से मुझे नफरत है’

टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक किटू गिडवानी ने उस समय को याद किया जब टीवी को सिर्फ देखा ही नहीं जाता था, बल्कि उसे महसूस भी किया जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट