अवधेश प्रसाद ने कहा- 50 करोड़ का आंकड़ा फर्जी..इतने लोग कैसे लगा सकते हैं डुबकी

अयोध्या
समाजवादी पार्टी (सपा) के एक और सांसद ने महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने के आंकड़े को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आंकड़े असत्य हैं और महाकुंभ में सिर्फ अव्यवस्था ही देखने को मिल रही है।

'यह आंकड़ा बिल्कुल झूठा है..'
अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि महाकुंभ में 50 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, लेकिन यह आंकड़ा बिल्कुल झूठा है। उनके मुताबिक, इस समय तक महाकुंभ में जो दृश्य देखने को मिल रहे हैं, वह केवल अव्यवस्था और संघर्ष की स्थिति दर्शा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह महाकुंभ में हुए हादसों और भगदड़ के बारे में कोई आंकड़ा क्यों नहीं दे रही, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई थी। सरकार महाकुंभ को लेकर गलत आंकड़े दे रही है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

बीजेपी का जवाब
सपा सांसद के आरोपों का जवाब बीजेपी सांसद भोला सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए दिया। भोला सिंह ने कहा कि जैसे ही अवधेश प्रसाद सांसद बने, उन्होंने हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति का अपमान करना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यही कारण है कि जनता ने उनके बेटे को मिल्कीपुर में हार दिलाई। भोला सिंह ने आरोप लगाया कि सपा अब बौखला गई है और उपचुनाव में मिली हार के बाद ये आरोप उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा को यह समझना चाहिए कि हिंदू समाज का अपमान कर और मुस्लिमों को खुश करके चुनाव नहीं जीते जा सकते। बीजेपी सांसद ने कहा कि चुनावों में अपनी हार को छिपाने के लिए सपा नेता अब महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को विवादों में घसीट रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    बीजेपी पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- जनता की समस्याओं से दूर हो गई सरकार

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवपाल यादव ने राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए…

    न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल: महिला ने पेशी के दौरान चाकू निकालकर दी धमकी

    वाराणसी वाराणसी कचहरी परिसर स्थित एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा