ऑस्ट्रेलिया की हीली का शतकीय धमाका, टीम इंडिया 9 विकेट से धराशायी

नई दिल्ली 
एलिसा हीली के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को तीसरे अनौपचारिक वनडे में 9 विकेट से धूल चटाई। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक के दम पर मेजबानों के सामने जीत के लिए 217 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को कंगारुओं ने 27.5 ओवर में ही चेज कर लिया। एलिसा हीली ने इस दौरान 84 गेंदों पर 137 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें 23 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्हें इस लाजवाब पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत तो शानदार मिली। शेफाली वर्मा ने नंदिनी कश्यप ने पहले विकेट के लिए 18.1 ओवर में 81 रन जोड़े। शेफाली ने 52 तो नंदिनी ने 28 रनों की पारी खेली। हालांकि इस जोड़ी के टूटने के बाद भारतीय खिलाड़ी स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन नहीं लगा पाए। यस्तिका भाटिया (42) ने जरूर अच्छी पारी खेली, मगर उन्हें किसी और का साथ नहीं मिला।

इतनी अच्छी शुरुआत के बावजूद भारत पूरे 50 ओवर बैटिंग नहीं कर सका और पूरी टीम 47.4 ओवर में 216 के स्कोर पर सिमट गई। इस स्कोर को चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए को ताहलिया विल्सन (59) और एलिसा हीली ने तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 16.1 ओवर में 137 रन जोड़े। ताहलिया को राधा यादव ने आउट किया। इसके बाद भी हीली का बल्ला नहीं रुका और उन्होंने टीम को 133 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। भारत सीरीज के पहले दो मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुका था, ऐसे में तीसरा मैच हारने के बावजूद उन्होंने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

  • admin

    Related Posts

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    नई दिल्ली   शिखर धवन जिन्हें क्रिकेटप्रेमी 'गब्बर' के नाम से पुकारते हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी…

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में रार मची हुई है। पहले पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम और मौजूदा क्रिकेटरों की आलोचना की।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा