ऑस्ट्रेलिया का धमाका! सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, बांग्लादेश को रौंदा

नई दिल्ली

आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंद दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसा करने वाली वह पहली टीम है. ऑस्ट्रेलिया अबतक इस टूर्नामेंट में अपराजेय रहा है. 5 मैच में से उसे 4 में जीत मिली है, जबकि एक मैच बारिश के चलते धुल गया था.

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

इस मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 198 रन बनाए. रुबिया हैदर और शोभाना ने अच्छी पारी खेली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्डनर, सदरलैंड, किंग और जार्जिया को 2-2 विकेट मिले हैं.

वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने  इसके जवाब में 10 विकेट से जीत हासिल की. एलिसा हीली ने इस मुकाबले में भी नाबाद 113 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके बल्ले से 20 चौके आए. वहीं, लिचफील्ड ने भी नाबाद 84 रन बनाए. उन्होंने 12 चौके और 1 छक्के लगाए. 

ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

अबतक वर्ल्ड कप में 17 मैच हो चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच में 4 जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. वहीं, दूसरे पायदान पर इंग्लैंड है, जिसने 4 में से 3 जीत हासिल की है. उसके 7 अंक है. वहीं, साउथ अफ्रीका तीसरे पायदान पर है जिसे 4 में 3 जीत मिली है. भारत चौथे पायदान पर है जिसने 4 में से 2 मैच जीता है. न्यूजीलैंड को 4 में एक जीत मिली है और बांग्लादेश को 5 में से एक जीत मिली है. वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान को अबतक जीत नहीं मिली है. पाकिस्तान सबसे आखिरी पायदान पर है. 

admin

Related Posts

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव