गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, स्कॉट बोलैंड बाहर, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी

 गाबा

ऑस्ट्रेल‍िया क्रिकेट टीम ने हमेशा की तरह मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ब्रिस्बेन के गाबा में 14 दिसंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेल‍िया क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 में महज एक बदलाव हुआ है.

जोश हेजलवुड गाबा में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग में वापस आ गए हैं. वहीं तीसरे टेस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट करने वाले स्कॉट बोलैंड को टीम से बाहर कर दिया गया है.

स्कॉट बोलैंड ने एड‍िलेड टेस्ट में कुल पांच विकेट लिए थे. इसमें पहली पारी में कुल 2 और दूसरी पारी में तीन विकेट शामिल थे. पहली पारी में उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को आउट किया था.

दूसरी पारी में उन्होंने विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को निपटाया था. वहीं जोश हेजलवुड ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 5 (4/29 & 1/28) विकेट लिए थे.

कम‍िंस ने कहा-जोश वापस आ गया है…
एडिलेड टेस्ट के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण बाहर होने के बाद जोश हेजलवुड ने अपनी फिटनेस हासिल कर ली है. कप्तान पैट कमिंस ने हेजलवुड के शामिल होने की घोषणा की. कमिंस ने कहा- जोश वापस आ गए हैं, उन्हें अब कोई परेशानी नहीं है. कल उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, कुछ दिन पहले एडिलेड में भी उसने अच्छी गेंदबाजी की थी. वह और मेडिकल टीम बहुत आश्वस्त हैं.

दूसरी ओर ब्रिस्बेन (क्वींसलैंड) की धूप में मिचेल स्टार्क के साथ ट्रेन‍िंग में हेजलवुड ने अपनी तत्परता दिखाई. गेंदबाजी कोच डेन‍ियल विटोरी की देखरेख में हेजलवुड ने टीम के सदस्य जोश इंग्लिस और क्वींसलैंड के लैकलन हर्न को गेंदबाजी की.

बोलैंड के बाहर होने पर क्या बोले कम‍िंस
इस दौरान कमिंस ने स्वीकार किया- यह कठिन है, स्कॉट बौलैंड ने एडिलेड में शानदार प्रदर्शन किया, जब भी खेला है. उसने शानदार प्रदर्शन किया है. कम‍िंस ने इसके साथ यह भी स्वीकार किया कि उनको उम्मीद है स्कॉट को आने वाले समय में मौका मिलेगा.

भारत की प्लेइंग 11 गाबा में क्या होगी?
भारत की गाबा टेस्ट के ल‍िए प्लेइंग 11 में ज्यादा पर‍िवर्तन नहीं होगा. वॉश‍िंगटन सुंदर को अश्व‍िन की जगह मौका म‍िल सकता है, लेक‍िन उन्होंने एड‍िलेड टेस्ट में ऐसा कोई खराब प्रदर्शन नहीं क‍िया है, ज‍िसकी वजह से उनको टीम से बाहर कर द‍िया जाए.

ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा/रव‍िचंद्रन अश्व‍िन/वॉश‍िंगटन सुंदर , आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

ब्रिस्बेन के गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर) पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड

admin

Related Posts

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

 बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला…

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए