4 महीने बाद आज से फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य, राजस्थान-केकड़ी में दो महीनों में होंगी 2000 शादियां

केकड़ी.

जिले में मंगलवार को देवउठनी एकादशी से शादी वाले परिवारों में मांगलिक आयोजन शुरू हो चुके हैं। तुलसी विवाह के बाद से शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है। विवाह आयोजन से पहले हल्दी, मेहंदी व कलश लाने की रस्में की जाती हैं। बाजार में कपड़े, बर्तन, जेवर, सजावट, खाद्य सामग्री, टेंट, फूल माला सहित अन्य की बिक्री बढ़ने से व्यापारी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शहर के लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से सामान खरीदने आए लोगों से बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

नवंबर-दिसंबर में 18 दिन शादी सहित अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त हैं। विवाहों के लिए केकड़ी शहर सहित जिले में 150 से भी ज्यादा समारोह स्थल व होटल रिसोर्ट आने वाले दो माह के लिए एडवांस में बुक हैं। वहीं पुष्कर के भी लगभग हर बड़े होटल-रिसोर्ट एडवांस बुक हैं। पुष्कर इन दिनों राजस्थान के हॉट वेडिंग डेस्टिनेशंस में शामिल है। गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, एमपी, यूपी ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में रहने वाले अप्रवासी भारतीय भी यहां विवाह समारोह के लिए आ रहे हैं। बुकिंग्स को देखकर कहा जा सकता है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार विवाह से जुड़े सेग्मेंट वाले बाजारों में 35 प्रतिशत तक इजाफे की उम्मीद है। इस बार विवाह के मुहूर्त पिछले साल से ज्यादा हैं। जिले में नवंबर-दिसंबर माह में ही करीब 2000 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। क्षेत्र के सबसे बड़े मोदी टेंट हाउस के संचालक व शादी समारोहों के एनसाइक्लोपीडिया माने जाने वाले युवा कारोबारी व समाजसेवी निरंजन मोदी ने बताया कि लोगों ने नवरात्र के पहले से ही जगह बुक कराना शुरू कर दिया था। वहीं टेंट और कैटरिंग की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इवेंट मैनेजर्स का कहना है कि विवाह आयोजन के लिए इवेंट कंपनियां भी पहले से बुक हैं। 25 लाख से लेकर इससे ज्यादा तक के पैकेज इन इवेंट कंपनियों के पास हैं। उन्होंने बताया कि अब शादियों में दुल्हा-दुल्हन की एंट्री भी काफी यूनिक होने लगी है। इस बार भी परंपरागत तरीकों के अलावा कई दूल्हा-दुल्हन ने स्कूटर एंट्री, बुलेट एंट्री, डांस करते हुए एंट्री की प्लानिंग की है। मैरिज गार्डन में फूलों की सजावट, ट्रेवल, टेंट, मैरिज गार्डन, इवेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग, गार्डन, होटल, हलवाई, लाइटिंग, घोड़ा, बैंड बाजा, ब्यूटी पार्लर, फोटोग्राफी, वीडियो शूटिंग, किराणा, ज्वैलरी, रेडीमेड कपड़े, क्रॉकरी, दूल्हा दुल्हन एंट्री सेटअप वाली अधिकतर व्यवस्थाएं बुक की जा चुकी हैं।

शुभ मुहूर्त—

पंडितों के अनुसार नवंबर-दिसंबर में शादियों के लिए देवउठनी एकादशी सहित 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26 नवंबर को और दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 और 15 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें