यूपी में अतुल सुभाष जैसा कांड: इंजीनियर ने वीडियो बना होटल में दी जान, इंसाफ न मिले तो नाली में बहा देना मेरी अस्थियां

इटावा
बेंगलुरु के अतुल सुभाष की तरह औरैया के रहने वाले इंजीनियर मोहित कुमार उर्फ मोनू यादव (उम्र 33 वर्ष) ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगा इटावा के होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात को फांसी लगाने से पहले मोनू ने एक-एक मिनट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इसमें आरोप लगा रहा कि बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षा विभाग में नौकरी लगने के बाद से पत्नी वहीं आकर रहने का दबाव बनाने लगी। इनकार करने पर पत्नी, उसकी मां और पिता ने दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। पत्नी मकान और अन्य संपत्ति भी अपने नाम करने का दबाव बनाती थी। इतना ही नहीं बगैर उसकी जानकारी के पत्नी ने गर्भपात भी करा दिया। रोज-रोज की मानसिक प्रताड़ना से वह तंग आ चुका है। वीडियो में अपने माता पिता को संबोधित कर वह यह भी कहता है कि यदि उसके मरने के बाद भी इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थितयां नाली में बहा देना। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।  

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पुरवा प्रसाद कस्बा कंचौसी का रहने वाला मोनू यादव पुत्र विश्राम सिंह यादव पुणे में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। शुक्रवार को पुणे जाने के लिए घर से निकला और इटावा पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन बजरिया इलाके में एक होटल लिया। यहीं से दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले। इसके बाद चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे मोहित की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना पर परिजन इटावा पहुंच पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को शव कंचौसी लाया गया।

मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना
मोहित ने वीडियो में अपने मम्मी-पापा से माफी भी महंगी। कह रहा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आप लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया।

सात साल से रिलेशन में थे, मर्जी से की थी शादी
मोनू और उसकी पत्नी मैनपुरी निवासी प्रिया यादव शादी के पहले भी सात साल तक रिलेशन में थे। दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वीडियो में मोहित कह रहा कि प्रिया का चयन बिहार शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर हो गया। इस वजह से वह बिहार में रहकर वहीं नौकरी करने के लिए बुला रही थी। वह प्रिया को अपने साथ पुणे में रखना चाहता था। इसी वजह से दोनों में विवाद बढ़ता गया। उसे झूठा फंसाए जाने की धमकी दी जाने लगी। इसमें प्रिया के घर वाले भी शामिल थे। साले ने एक बार फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना
मोनू कह रहा कि जब तक यह वीडियो आप लोगों तक पहुंचेगा, वह इस दुनिया में नहीं रहेगा। वह पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जाने देने की बात कह रहा है। अपने माता-पिता से अपील करता है कि मरने के बाद भी उसे इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थियां नाली में बहा देना।

  • admin

    Related Posts

    मायावती ने साफ किया रुख: यूपी में बिना गठबंधन चुनाव, दिल्ली बंगला अलॉटमेंट पर भी बयान

    लखनऊ वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की रणनीति स्पष्ट हो गई है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को साफ शब्दों…

    सीएम योगी के ‘टेंपल इकॉनमी मॉडल’ से मजबूत हो रही यूपी की अर्थव्यवस्था

    लखनऊ  उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में धार्मिक पर्यटन केवल आस्था का विषय नहीं रहा, बल्कि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला सशक्त मॉडल बनकर उभरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भारत में? पाकिस्तान विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता