देश-विदेश की 101 प्रतिभाओं को दिया जाएगा अटल गौरव सम्मान , 18 जनवरी को होगा आयोजन

इंदौर

इंदौर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री पंडित योगेन्द्र महंत के अनुसार ये कार्यक्रम 18 जनवरी 2025 को इंदौर में होगा आयोजित।

इस समारोह में देश-विदेश से चुनी गई 101 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए अटल गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में हरदा के प्रसिद्ध कलाकार और गजलकार जयकृष्ण चांडक भी शामिल हैं।

कला, साहित्य और समाज के क्षेत्र में सराहनीय योगदान जयकृष्ण चांडक पिछले 40 वर्षों से हरदा और आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में श्रृंगार और मूर्तिकला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न केवल स्वयं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, बल्कि नई प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने में मदद की है। साहित्य के क्षेत्र में भी उन्होंने देश के अलग-अलग शहरों में काव्य पाठ कर हरदा का नाम रोशन किया है। सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए समाज के उत्थान में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है।

इस उपलब्धि पर माहेश्वरी समाज, लेखक संघ के सदस्यों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। सम्मान समारोह में समाज के सभी वर्गों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

सिकल सेल उन्मूलन में शामिल हर नागरिक: राज्यपाल पटेल ने सबका साथ–सबका विकास का महत्व बताया

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने  आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?