इस समय मिडिल ईस्ट ज्वालामुखी के ढेर पर बैठा, कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा इजरायल शांत बैठने के मूड में तो कतई नहीं

 नई दिल्ली
इस समय मिडिल ईस्ट ज्वालामुखी के ढेर पर बैठा है, जो किसी भी वक्त भारी तबाही मचा सकता है. कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा इजरायल शांत बैठने के मूड में तो कतई नहीं है. लेकिन अमेरिका और अरब देशों ने सीजफायर को लेकर ईरान के साथ बातचीत शुरू कर दी है.

इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और अरब देशों ने मिडिल ईस्ट में सभी मोर्चों पर एक साथ लड़ी जा रही जंग को रोकने के लिए कथित तौर पर ईरान के साथ बैकडॉर बातचीत शुरू कर दी है.

कहा जा रहा है कि इजरायल फिलहाल इस बैकडॉर बातचीत में शामिल नहीं है लेकिन उन्हें इस बारे में बता दिया गया है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन प्रयासों से गाजापट्टी पर कितना असर पड़ेगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने अभी तक इस बैकडॉर बातचीत को लेकर अमेरिका को अपनी स्थिति के बारे में नहीं बताया है. इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम फिलहाल मजबूत स्थिति में है. सीजफायर हमारी शर्तों पर होगा. इन शर्तों में इजरायली सीमावर्ती इलाकों में हिज्बुल्लाह के सभी सैन्य ठिकानों को नष्ट करना भी शामिल है.

यह रिपोर्ट ऐसे समय पर सामने आई है, जब हिज्बुल्लाह लेबनान में सीजफायर चाहता है. हिज्बुल्लाह के डिप्टी लीडर नईम कासिम ने हाल ही में कहा था कि उनका संगठन इजरायल के खिलाफ हमास और फिलिस्तीन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. बता दें कि नसरल्लाह के बाद कासिम ही अभी हिज्बुल्लाह के शीर्ष अधिकारियों में शामिल है. उन्होंने सीजफायर के लिए लेबनान की संसद के स्पीकर नबीह बेरी के उन प्रयासों का समर्थन किया है, जिन्होंने बिना किसी शर्त पर सीजफायर की पैरवी की.

कासिम ने कहा कि हम सीजफायर के लिए बेरी की अगुवाई का समर्थन करते हैं. अगर इजरायल जंग जारी रखेगा तो युद्ध के मैदान में ही इसका फैसला होगा.

हिज्बुल्लाह पर कहर बनकर टूटा इजरायल

हिज्बुल्लाह पर इजरायल के हमले में हसन नसरल्लाह सहित संगठन के कई बड़े कमांडर्स और अधिकारी मारे गए हैं. जिनमें हिज्बुल्लाह के सर्वोच्च कमांडर फौद शुक्र, सदर्न फ्रंट के कमांडर अली कराकी, ऑपरेशन रेड इब्राहिम अकील सहित हिज्बुल्लाह चीफ के तौर पर नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन भी शामिल हैं.

 

admin

Related Posts

जनजातीय महाकुंभ में गरजे Amit Shah, बोले- आदिवासी परंपरा भारत की सांस्कृतिक ताकत

नई  दिल्ली राजधानी दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित विशाल जनजातीय महाकुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आदिवासी समाज को सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा…

भारत सिर्फ पार्टनर नहीं, सबसे अहम रणनीतिक सहयोगी’ दिल्ली में बोले मार्को रूबियो

 नई दिल्ली  अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को नई दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी