भाजपा के कहने पर LG द्वारा सीएम आवास से मुख्यमंत्री अतिशी का सामान निकला गया: आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) और दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधा है। आप सांसद संजय ने कहा कि भाजपा के नॉमिनेटेड LG दिल्ली की चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री का आवास खाली करवा रहे हैं।

यह मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों का अपमान
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के कहने पर LG द्वारा सीएम आवास से मुख्यमंत्री अतिशी का सामान निकला गया। संजय सिंह ने कहा कि इस तरह से सामान निकालना मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि दिल्ली के लोगों का अपमान है।

संजय सिंह ने एलजी को लेकर किया सवाल
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के LG जवाब दें, जब वो आये थे अपने आवास, क्या पुराने एलजी से इन्वेंटरी ली गई थी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।

क्यों खाली कराया गया सीएम आतिशी का सीएम आवास
जांच के दौरान पता चला था कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने बंगला अलॉट करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। बताया गया कि बिना कागजी कार्यवाही पूरी हुए कोई बंगले में नहीं रह सकता है। वहीं, ऐसे में नियमों का पालन नहीं होने के चलते लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को आतिशी का जो सामान आया था उसे बाहर निकाल दिया था।

तीन अधिकारियों को भेजा गया नोटिस
दिल्ली में सीएम आतिशी का सीएम आवास खाली कराने के मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन अधिकारियों को नोटिस भेजा था। सामान्य प्रशासन विभाग ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी PWD) विभाग की लापरवाही को देखते हुए इन अधिकारियों को नोटिस भेजा। इनमें एक अधिकारी पूर्व सीएम के सचिव हैं और अन्य दो लोक निर्माण विभाग के ही अधिकारी हैं।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा…
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल' आखिरकार सील कर दिया गया। उस बंगले में ऐसे कौन से राज छिपे हैं कि आप संबंधित विभाग को चाबी सौंपे बिना दोबारा बंगले में घुसने की कोशिश कर रहे थे? आपने अपना सामान दो छोटे ट्रकों में ले जाकर अच्छा नाटक किया। सभी जानते हैं कि बंगला अभी भी आपके कब्जे में है। जिस तरह से आपने आतिशी को बंगला आवंटित करने की कोशिश की वह असंवैधानिक था वह तुम्हारा बंगला ले लेगी? उस बंगले में बहुत सारे राज छिपे हैं।

admin

Related Posts

केजरीवाल केस में बड़ा मोड़: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपील मानी, सुनवाई पर कही अहम बात

नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों की उस मांग को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय…

मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश; रेवाड़ी में ओलावृष्टि

नई दिल्ली दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित एनसीआर क्षेत्र में बुधवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी और गरज के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान